फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkeepers will not set up shops in protest against online sales.

Ambala News: ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दुकानदार, नहीं सजाएंगे बाजार

Sat, 04 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will not set up shops in protest against online sales.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑनलाइन बिक्री का विरोध शुरू हो गया है। जीएसटी में कमी के चलते लोग ऑनलाइन उत्पाद खरीदने में जुटे हुए हैं, जो फायदा उन्हें ऑनलाइन मिल रहा है, उस रेट पर सामान बेचना इलेक्ट्राॅनिक सामान बेचने वाले दुकानदारों के गले की फांस बन गया है। ऐसे में अब उन्हें घाटे पर सामान बेचकर पुराना सामान निकालना पड़ रहा है।
इस मंदी के दौर और जीएसटी में हुए बदलाव के कारण उन्हें अब आर्थिक नुकसान भी होने लगा है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने फैसला किया है कि इस दीपावली पर वह अपने बाजार को नहीं सजाएंगे।
विज्ञापन

28 प्रतिशत जीएसटी देकर लिया सामान : इलेक्ट्राॅनिक सामान बेचने वाले अंबाला छावनी के राय मार्केट के व्यापारियों में सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, पवन गुप्ता आदि का कहना है कि उन्होंने दीपावली के पहले ही अलग-अलग एजेंसियों से सामान खरीद लिया था और इसका भुगतान भी कर दिया था जोकि 28 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से किया गया, लेकिन अब इलेक्ट्राॅनिक सामान पर केंद्र सरकार ने 18 प्रतिशत जीएसटी कर दिया है। ऐसे में उन्हें अब सीधा 10 प्रतिशत का घाटा होगा और इसकी भरपाई कैसे और कब होगी, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसे में उन्हें अब अपने सामान के दाम कम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed