फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkeepers expressed anger over wrong marking.

Ambala News: गलत निशानदेही पर बिफरे दुकानदार, जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers expressed anger over wrong marking.
मुलाना के अधोया मुसलमान में निशानदेही का विरोध करते दुकानदार, ग्रामीण एवं सरपंच प्रतिनिधि। संवा
कानूनगो पर लगाए आरोप, उपायुक्त और मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। जल्द अधोया-बाबैन रोड बंद हो सकता है, क्योंकि इस सड़क को ग्राम पंचायत की मलकीयत दिखा दिया गया है। यह कहना है कि अधोया मुसलमान के सरपंच प्रतिनिधि और बाजार के दुकानदारों का। इन्होंने पंचायत विभाग की कानूनगो पर गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। सोमवार को अधोया बाजार के दुकानदार और ग्रामीणों ने पैमाइश को लेकर रोष जताया।
अधोया मुसलमान के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में जब पावर हाउस लगाया जाना था, उस समय ग्राम पंचायत ने पावर हाउस के लिए जमीन दी थी। इसमें सड़क की तरफ 6 कनाल 18 मरले में ग्राम पंचायत की दुकानें बनाई गई हैं और दुकानों के पीछे की 31 कनाल 2 मरले जगह पावर हाउस के लिए दिए गई है। इन दुकानों में दुकानदार काम कर रहे हैं। गत 10 अप्रैल को पावर हाउस की जमीन की निशानदेही की गई थी। इस पर दुकानों के आगे निशान लगाए गए थे जो कि गलत थे।
विज्ञापन

अधोया-बाबैन रोड के एक तरफ जहां दुकानें हैं, वहीं दूसरी तरफ पंचायत का खसरा नंबर 63 की जगह है। इसमें पशु अस्पताल है। कैलाश नंबरदार ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से खसरा नंबर 62 और 63 की पैमाइश निशानदेही की मांग की गई थी। इस पर आज पंचायत विभाग की कानूनगो सोनिया गांव में पहुंची। उन्होंने खसरा नंबर 63 की जमीन की निशानदेही की। इसमें पूरा खसरा नंबर रोड पर ला दिया, यानि निशानदेही के अनुसार रोड अस्पताल की जगह पर है और दुकानें पार करके पावरहाउस की तरफ रोड है। वहीं, अस्पताल की जगह पर क्या है, कानूनगो इस बारे में नहीं बता पाई। इस निशानदेही के बाद दुकानदारों को भी खतरा बन गया है कि कहीं उनकी दुकानें तोड़ी न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो पर गलत पैमाइश करने का आरोप
कैलाश ने आरोप लगाया कि खसरा नंबर 62 में भी कानूनगो द्वारा गलत पैमाइश की गई। उन्होंने कहा कि इस निशानदेही का वह विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में कानूनगो से बात करनी चाही तो वह बिना बात किए वहां से चली गईं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उपायुक्त और मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे और उचित निशानदेही की मांग करेंगे। इस अवसर पर लखविंद्र सिंह, रवि कुमार, आशीष, अनिल कुमार, मुकेश गर्ग, प्रदीप कुमार आदि दुकानदार व ग्रामीणों ने निशानदेही का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed