{"_id":"5f460f0a8ebc3e3d007f4bfe","slug":"shopkeeper-murdered-in-bhuna30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना में दुकान के बाहर सो रहे किरयाना संचालक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना में दुकान के बाहर सो रहे किरयाना संचालक की चाकू मारकर हत्या
भूना के गांव लहरियां में मर्डर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
फतेहाबाद : भूना खंड के गांव लहरियां में किरयाणा की दुकान के बाहर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश की अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना सुबह परिजनों को लगी जब वे अपने घर से बाहर आए तो देखा कि चारपाई से खून निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करर दी है। हत्या का कारण दुकान के अंदर चोरी करना ही माना जा रहा है। दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे थे जिन्हें हमलावरों ने तोड़ दिया। मामले के मुताबिक गांव लहरियां में जगदीश कुमार अपने घर के बाहर बनी दुकान के अंदर किरयाणा की दुकान करता है। दुकान के अंदर चोरी ना हो इसलिए वह दुकान के बाहर यानि गली के अंदर ही सोता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को वह दुकान के बाहर ही सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक जगदीश के बेटे शिव कुमार की पत्नी प्रवीन कुमारी पूर्व में ब्लाक पंचायत समिति की चेयरमैन रह चुकी है। गांव के बस स्टैंड पर किरयाणा की सबसे बड़ी दुकान जगदीश की थी। ऐसे में चोरों ने चोरी के इरादे से ही इस दुकान में आए थे। माना जा रहा है कि जब जगदीश ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग के पेट में चाकू से कई वार किए गए है। सुबह परिजन उठे तो चारपाई से खून निकल रहा था। वही आरोपित शातिर थे। चाकू मारने के बाद मृतक के शरीर पर कंबल भी डाल गए ताकि रात के समय किसी को वारदात का पता तक ना लगे। बुजुर्ग की हत्या मामले की जांच करने के लिए एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। वही पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पता कर रही है कि दुकान के अंदर किसी प्रकार की चोरी को अंजाम तो नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किए है। जिसके बाद आरोपितों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।