फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sharing student report cards with parents

Ambala News: अभिभावकों के साथ साझा किया विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sharing student report cards with parents
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कक्षा में उपस्थिति और उनके सर्वांगीण व्यवहार की समीक्षा की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब शिक्षक और अभिभावक एक मंच पर आकर छात्र का मार्गदर्शन करते हैं, तो उनके आत्मविश्वास और परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होता है। उन्होंने कॉलेज की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर नए प्रयोग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन


विद्यार्थियों को समझाया परंपरा और मातृ भाषा का महत्व
अंबाला। जीएमएन कॉलेज भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृ भाषाएं विषय पर सामूहिक विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। इसमें भाषायी विभागों के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कॉलेज आईकेएस इकाई के अध्यक्ष डॉ. अनीश ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की जड़ें हमारी मातृ भाषाओं में निहित हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ भाषाएं न केवल संप्रेषण का माध्यम हैं, बल्कि वे हमारी परंपरा, मूल्यबोध और बौद्धिक विरासत की सशक्त वाहक भी हैं। यह आयोजन सहभागिता, संवाद और सांस्कृतिक चेतना की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. कमलेश, डॉ. अमित, सहायक प्राध्यापक डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. नीना, महक, डॉ. ऋतु, रजविंदर कौर, प्रियंका बाल्दिया, हर्षिता लांबर तथा राजिंदर मीरवाल सहित अनेक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed