फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shambhu border closed, routes will be diverted from Chandigarh, forces deployed

Ambala News: शंभू बॉर्डर बंद, रूट चंडीगढ़ से होंगे डायवर्ट, फोर्स तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Shambhu border closed, routes will be diverted from Chandigarh, forces deployed
अंबाला। पंजाब से आने और जाने वाले वाहन चालक सावधान हो जाएं। आज यानी 10 फरवरी से शंभू बॉर्डर के नजदीक घग्गर पुल को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर के सामने चंडीगढ़ की तरफ से रास्ते को डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने यह कदम 13 फरवरी को होने वाले किसान आंदोलन को लेकर उठाया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है तो वे पंजाब जाने से बचें, जिससे कि उन्हें यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यह भी कहा कि स्थिति के मद्देनजर आने वाले दिनों में दूसरे हाईवे को बंद किया जा सकता है। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152, अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे एनएच-65, पानीपत-जालंधर नेशनल हाईवे -44 व अंबाला-काला आम्ब नेशनल हाईवे 344 को भी बंद किया जा सकता है। ऐसे में लाखों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वीडियो वायरल, दिल्ली कूच के लिए चेताया

पिछले किसान आंदोलन में पुलिस की वाटर कैनन का मुंह मोड़कर चर्चा में आए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह सदस्य जलबेडा गांव निवासी नवदीप सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा कि सतश्री अकाल जी, कल रात से पुलिस वाले घर वाले घरों में जा रहे हैं। न तो वो सरकार से दबते हैं और न ही उनके परिवार वाले। वो अपने कार्यक्रम खुले आम कर रहे हैं, जिसने पकड़ना है पकड़ लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में अपील करता दिख रहा है कि सभी किसान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वो प्रचार कर रहे हैं। 13 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा शंभू बॉर्डर के पास पहुंचे। कहा कि ट्रैक्टर, टोचन से लेकर सारा सामान वो बॉर्डरों के पास पहुंचा चुके हैं। पुलिस कुछ भी कर ले, लेकिन वो दिल्ली कूच करके दिखाएंगे। हालांकि अमर उजाला यह दावा नहीं करता है कि यह वीडियो कब की है। हालांकि इसके लिए भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
कैनियों में तेल न देने के निर्देश

पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी छुट्टी पर बंद रहेगी। साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस मिलकर 11 फरवरी को मॉक ड्रिल करेगी। जिला खाद्य और पूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वह पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्देश दें कि कैनियों में तेल न दें। आबकारी विभाग के अधिकारी को शराब की पेटियां न देने के निर्देश दिए। यह निर्देश शुक्रवार को डीसी डॉ. शालीन व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकों पर तैयारियां पूरी रखें। वज्र वाहन, हेल्मेट, वायरलेस सेट, जैकेट, राउंड, लाठियां, जेसीबी व अन्य सामान प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। दिल्ली कूच के मद्देनजर दूसरे राज्यों से अर्द्धसैनिकों के बलों की 12 टुकडियां, जिनमें लगभग 850 जवान हैं, वह भी आ चुकी हैं। सभी नाकों पर पेयजल की व्यवस्था हो और शंभू बॉर्डर के साथ अन्य जगहों पर मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित हो। बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिव की बैठक लेकर कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें।

देरशाम तक चली एसपी की बैठक

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार देरशाम पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में विशेष गोष्ठी बुलाई। इसमें सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, अर्धसैनिक बलों के कमांडरों, जिला अंबाला सभी यूनिट इंचार्ज और सभी प्रबंधक शामिल थे। निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स, हरियाणा पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन व आर्म्ड फोर्स के जवानों की तैनाती की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति किसी को भी आंदोलन में भाग लेने के लिए उकसाता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आंदोलन के दौरान ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी।उधर, शुक्रवार को अंबाला सिटी पुलिस लाइन मैदान में पुलिस के जवानों ने प्रशिक्षण लिया।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट में लंगर व्यवस्था में सेवाए प्रदान करती सिख संगतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed