फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   shahpuria gang boy caught in ambala

शाहपुरिया का गुर्गा तूफान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 14 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 14 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए ने फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया के साथी आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सीआईए ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही सीआईए उन व्यक्तियों पर शिंकजा कसेगी, जिन व्यक्तियों ने अगुवाई में आरोपियों की मदद की। सीआईए के अनुसार इन व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सीआईए वन इंचार्ज कुलभूषण ने बताया कि आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान अपने अन्य साथियों के साथ उन जगहों से रंगदारी उगाही करने जाता था, जहां-जहां कल्लू शाहपुरिया धमकी देकर रंगदारी मांगता था। इंचार्ज का कहना है कि इस मामले में प्रापर्टी डीलर से भी तूफान ने ही उगाही करनी थी। उनके अनुसार अभी रिमांड में तूफान से और भी जानकारियां निकलवाई जाएगी।

गौरतलब है कि फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया अंबाला के  कच्चा बाजार के एक प्रापर्टी डीलर को दो लाख रुपए की रंगदारी के लिए परेशान कर रहा था। प्रापर्टी डीलर को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले की शिकायत प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया था।

सीआईए ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान निवासी पंजाब को दबोच लिया है। दो दिन के रिमांड पर सीआईए विभिन्न जगहों पर ले जाकर वारदातों का पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed