{"_id":"6b01e5724fa23552d00d8635","slug":"seven-and-a-half-hour-block-on-ratangarh-churu-road-on-december-2-ambala-news-c-36-1-amb1001-172973-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रतनगढ़-चूरू मार्ग पर 2 दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रतनगढ़-चूरू मार्ग पर 2 दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ब्लॉक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल अंतर्गत रतनगढ़-चूरू रेलखंड पर तकनीकी कार्यों के चलते 2 दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रतनगढ़-मोलीसर स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 312/0-312/1 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस ब्लॉक के चलते 1 और 2 दिसंबर को संचालित होने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, परिवर्तित मार्ग और री-शेड्यूल किया गया है।
प्रवक्ता उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्री असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर लें।