फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Set goals in life and move ahead: DC

जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर बढ़ें आगे : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Set goals in life and move ahead: DC
शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मिशन कार्यक्रम में उपायुक्त का स्वागत करते ह
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय मिशन बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी अजय सिंह तोमर ने शिरकत की।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की देखरेख में आयोजित किया। जिले के समस्त खंड से आए हुए सभी विद्यार्थियों का परीक्षा पंजीकरण किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि सकारात्मक सोच और ऊर्जा समाज को बुलंदियों की ऊंचाइयों की ओर ले जाती है। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से चलाया गया यह बेहतरीन कार्यक्रम है। स्वयं सीखना, स्वयं सिखाना और स्वयं को प्रेरित करना ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में बच्चों की सुबह 9:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक परीक्षा ली गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि इससे पहले मिशन बुनियाद लेवल एक व दो का आयोजन किया जा चुका है। जिला स्तरीय लेवल तीन कार्यक्रम में 283 में से 277 बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों और बच्चों ने किए अनुभव साझा
विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर नवीन मिश्रा और निदेशक प्रदीप सनसनवाल अपनी समस्त मिशन बुनियाद टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 के फाउंडर नवीन मिश्रा ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग के माध्यम से ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नीट, जेईई की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक खंड शिक्षा के सरकारी स्कूल में बुनियाद केंद्र खोले हैं। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विभिन्न अभिभावकों और बच्चों ने अपने अनुभव सांझा किए।
अंबाला से सुपर-100 से नारायणगढ़ के बड़ागढ़ गांव निवासी सूरज को रोजगार मिलने पर उन्हें व उनके पिता को उपायुक्त ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नरोत्तम शर्मा बीआरसी अंबाला छावनी रहे। कार्यक्रम जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज की ओर से आयोजित किया गया और जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीआरसी अंबाला कैंट नरोत्तम शर्मा रहे।

अब मिशन बुनियाद केंद्र में विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि मिशन बुनियाद का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को देश की सबसे बड़ी अकादमिक परीक्षा नीट, जेईई के लिए तैयारी करवाकर संबंधित परीक्षा को उत्तीर्ण करवाना और समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है। अब लेवल तीन में चयनित विद्यार्थी जिले में चल रहे बुनियाद केंद्र में कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही इन बच्चों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।

शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मिशन कार्यक्रम में उपायुक्त का स्वागत करते ह

शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मिशन कार्यक्रम में उपायुक्त का स्वागत करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed