फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   servants union protest in minister anil vij colony

गृहमंत्री विज की कॉलोनी के बाहर मांगों को लेकर गरजे सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
servants union protest in minister anil vij colony
शास्त्री कॉलोनी के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी - फोटो : Ambala
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला अंबाला ने रविवार को गृहमंत्री अनिल विज की शास्त्री कॉलोनी के बाहर जमकर नारेबाजी की। बस स्टैंड अंबाला छावनी पर एकजुट होने के बाद सभी पैदल नारेबाजी करते हुए शास्त्री कॉलोनी पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान कमलजीत बख्तुआ संचालन महावीर पाई ने की।
विज्ञापन

मंत्री के नाम संघ की तरफ से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अंबाला जिला के प्रभारी मांगे राम तिगरा व इंद्र सिंह बधाना ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश की सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर्मचारियों की मांगे लागू न करके वादाखिलाफी कर रही है जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष और नाराजगी है। कोविड-19 में प्रदेश की लड़खड़ाती आर्थिक स्थिति को बचाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारियों ने जनहित में लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई वहीं सरकार को ठेकेदारी प्रथा खत्म करके व पुरानी पेंशन बहाल करके राजस्व को बचाने के दो बहुमूल्य सुझाव भी दिए लेकिन एसकेएस के सुझावों की अनदेखी कर उल्टे कर्मचारियों के डीए व एलटीसी पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

यह थी उनकी मांगें
पंचकूला जिला सचिव विजयपाल ने मांगो का जिक्र करते हुए कहा कि नौकरी से हटाए गए पीटीआई सहित सभी नियमित एडहॉक जेबीटी अनुबंध व ठेका कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जाए। टीजीटी व पीजीटी की भर्ती रद्द करने का फैसला वापस लेकर ज्वाइनिंग दी जाए। अंबाला नगर निगम से हटाए गए 16 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिया जाए व सभी ठेका कर्मियों को विभाग के पे-रोल पर लिया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। एनपीएस खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए और डीए एलटीसी से रोक हटाई जाए व बकाया डीए का भुगतान किया जाए व अन्य मांगें रखी। इस मौके सेवा राम, सुभाष धीमान, रविंद्र शर्मा, कृष्ण सागर, सुरेंद्र राणा, सरवन जांगड़ा, गुरचरण सिंह, चमन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed