फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sector residents stuck between two departments

Ambala News: दो विभागों के बीच फंसे सेक्टरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sector residents stuck between two departments
अंबाला सिटी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों में समस्याओं का अंबार है। सेक्टरवासियों की न तो एचएसवीपी और न ही नगर निगम सुनवाई कर रहा है। इन समस्याओं में सफाई, सीवरेज-ड्रेनेज लाइन, सड़कें, स्ट्रीट लाइट व खाली प्लाट में सफाई मुख्य समस्याएं हैं। सेक्टर-10 की वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारी एचएसवीपी व निगम अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में कई बार बता चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के प्रधान कमल सिंगला ने बताया कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट की स्थिति भी ठीक नहीं है। सेक्टर में सीवरेज की भी बड़ी समस्या है। पहले सेक्टरों की सभी व्यवस्था हुडा (अब एचएसवीपी) देखता था, मगर बीच में सेक्टरों के कई कार्यों को सरकार ने नगर निगम को सौंप दिया। सेक्टरों में सीवरेज और ड्रेनेज की लाइन एक ही है। सीवरेज की सफाई का जिम्मा एचएसवीपी और ड्रेनेज की सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास है।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों विभाग सीवरेज-ड्रेनेज की सफाई नहीं कर रहे। सीवरेज-ड्रेनेज लाइन बंद पड़ी हैं। इससे सेक्टरवासी दोनों विभागों के बीच में फंस गए हैं। वह समस्याओं को लेकर विभाग अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई। इसके साथ ही सेक्टर-10 में ही राजकीय स्कूल में भी बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। सेक्टरों में डिवाइडर पर भी गंदगी जमा है और सड़कों की हालत भी खस्ता है। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-10 में निगम की ओर से सफाई करवाई जा रही है। अगर कहीं समस्या आ रही है तो इसको लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed