फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second notice to one thousand big defaulters soon

Ambala News: एक हजार बड़े बकाएदारों को दूसरा नोटिस जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Second notice to one thousand big defaulters soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर जमा न करवाने वाले संपत्ति धारकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। टॉप एक हजार बकाया संपत्ति कर के डिफाल्टरों को निगम की ओर से कर जमा न करवाने पर नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन बकाया कर जमा न करवाने पर इन टॉप एक हजार डिफाल्टरों को दूसरी नोटिस देने की तैयारी चल रही है। निगम की ओर से नोटिस तैयार करवाए जा रहे हैं।
निगम की ओर से बकाया कर जमा करवाने के लिए 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट दी गई थी। अब निगम ने बकाया कर वसूलने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अगर दूसरी नोटिस मिलने के बाद भी बकाया कर जमा नहीं करवाया तो निगम संपत्तिधारकों पर कार्रवाई हो सकती है। इन संपत्ति में रिहायशी, वाणिज्यिक, इंडस्ट्री, बैंक, सरकारी विभाग और निजी संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

सर्वे में मिलीं कई गलतियां : निगम की ओर से पहले किए गए सर्वे में कई गलतियां की गई है। कई लोग ऐसे भी निगम में पहुंचते हैं, जिनकी संपत्ति कर आईडी से दो से तीन संपत्ति से जुड़ी होती है। इस वजह से उनका संपत्ति कर भी हजारों की जगह लाखों में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब निगम कर्मचारी संपत्ति को सील करने के लिए जाते हैं तो वहां जाकर आईडी चेक पर हकीकत पता चलती है। यही समस्या लोगों के सामने भी बनी हुई है, लोगों को अपनी आईडी से दूसरे लोगों की आईडी का टैक्स हटवाने के लिए भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शहर में निगम की 1 लाख 23 हजार संपत्ति हैं। इनमें से करीब 36 हजार संपत्ति की सत्यापित हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed