फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sealed after five hours of investigation in the record room of PACS

पैक्स के रिकॉर्ड रूम में पांच घंटे जांच के बाद लगाई सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sealed after five hours of investigation in the record room of PACS
मुलाना। दी धीन प्राइमरी एग्रीकल्चर कोआपरेटिव सोसायटी में बुधवार दोपहर को एसडीएम बराड़ा की अध्यक्षता में रिकार्ड की जांच के चलते कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम भारी पुलिस बल के साथ पैक्स परिसर में दाखिल हुई। जांच का कारण रिकॉर्ड में अनियमितता बरतना बताया जा रहा है। कार्रवाई डीसी अंबाला के निर्देशानुसार अमल में लाई गई। करीब पांच घंटे हुई कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी हुई। इसके बाद पैक्स के रिकॉर्ड को एक कमरे में सील कर दिया गया, जहां दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जब सोसायटी सदस्यों को इस बारे पता चला तो सभी मौके पर एकत्रित हो गए। पैक्स चेयरमैन सुखविंद्र सिंह, मैनेजर सूरजपाल व डायरेक्टरों ने एसडीएम बराड़ा को कार्रवाई में पूर्ण सहयोग करने की बात कहते हुए सील न करने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि यदि रिकवरी रिकॉर्ड सील होता है तो पैक्स का लेनदेन रुक जाएगा। जिससे किसानों द्वारा लिए गए लोन की रिकवरी सहित अन्य सारी रिकवरी रुक जाएगी और पैक्स को करोड़ों का नुकसान हो जाएगा। एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई से पैक्स का कोई काम प्रभावित नहीं होगा। कर्मचारी सारा काम सुचारु रूप से कर सकते हैं। व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

स्पेशल ऑडिट में पाया गया था सब सही
चेयरमैन धीन पैक्स सुखविंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को मुझे चेयरमैन चुना गया है। वैसे हमारे कार्यकाल से पहले धीन पैक्स के रिकॉर्ड का स्पेशल ऑडिट भी हो चुका है। उसमें सब सही पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed