{"_id":"6aa5bc07901fa15f4900aeac","slug":"a-dog-bites-a-girl-playing-outside-her-home-leaving-a-deep-wound-on-her-hand-ambala-news-c-36-1-amb1001-169457-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने काटा, हाथ पर बना गहरा जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने काटा, हाथ पर बना गहरा जख्म
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची 5 वर्षीय गुरलीन। संवाद
माैके पर माैजूद नाना ने कुत्ते से छुड़ाकर बचाई जान
- एंटी-रेबीज सीरम इंजेक्शन नहीं होने पर सिटी अस्पताल किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की शाम को शाहपुर में घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची गुरलीन पर एक कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद बच्ची के नाना पवनदीप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते को भगाया और बच्ची की जान बचाई।
घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में परिजन बच्ची को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. रिद्धी ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का पहला इंजेक्शन लगाया। लेकिन घाव गहरा होने के कारण बच्ची को एंटी-रेबीज सीरम (एआरएस) की भी जरूरत थी मगर यह इंजेक्शन नागरिक अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं था। इस बारे में डॉ. रिद्धी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया और पीएमओ से बात करने को कहा।
इसके बाद बच्ची की गंभीर हालत और दूसरे इंजेक्शन की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए परिजनों ने उसे सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर करवा लिया है, ताकि समय पर पूरा इलाज मिल सके। इस घटना के बाद से इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।