फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SD college holds overall trophy for 42nd consecutive year

ओवरऑल ट्रॉफी पर लगातार 42वें वर्ष भी एसडी कॉलेज का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
SD college holds overall trophy for 42nd consecutive year
विधायक को सम्मानित करते कॉलेज पदाधिकारी - फोटो : Ambala
संत मोहन सिंह ख़ालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय युवा महोत्सव वीरवार को संपन्न हो गया। आखिर दिन भी विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। तीन दिन तक चले युवा महोत्सव की इस बार की ओवर आल ट्राफी भी एसडी कालेज के नाम रही। एसडी कालेज के प्रवक्ता डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि कॉलेज की यह लगातार 42वीं ओवर ऑल ट्रॉफी है।
विज्ञापन

आयोजक एसएमएस खालसा कालेज को रनरअप की ट्रॉफी मिली।
ग्रुप गाना हरियाणवी प्रतियोगिता में एसएमएस खालसा कॉलेज बराड़ा प्रथम, हरियाणवी हिंदी स्किट प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज अंबाला सिटी प्रथम, इंडियन ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज सेक्टर 1 पंचकूला प्रथम, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, सोलो डांस हरियाणवी महिला प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, ग्रुप गाना जनरल प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, रिचुअल प्रतियोगिता में एसएमएस कॉलेज बराड़ा प्रथम, संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज अंबाला शहर प्रथम, फोक गाना जनरल प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, लाइट वोकल इंडियन प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, वेस्टन वोकल सोलो प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, वेस्टन इंस्टूमेंटल सोलो प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, वेस्टन ग्रुप गाना प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, ग्रुप डांस हरियाणवी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विधायक ने बढ़ाया हौसला
अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रवीण वर्मा, कमेटी सदस्य, कन्वीनर डॉ. दलजीत कौर और समस्त कॉलेज स्टाफ ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज में तीसरी बार युवा महोत्सव का आयोजन करने की बधाई दी और बताया कि 1981 में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा सत्र में ही बाबा संत मोहन सिंह ने एसएमएस कॉलेज की स्थापना की थी। 43वें युवा महोत्सव में सायंकाल के मुख्य अतिथि राधे श्याम रिटायर्ड वायस चांसलर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed