फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Science and Mathematics Day celebrated in Kendriya Vidyalaya No. 3

Ambala News: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में मनाया विज्ञान और गणित दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Science and Mathematics Day celebrated in Kendriya Vidyalaya No. 3
अंबाला। छावनी के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 में विज्ञान एवं गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ नवीन गुलाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान और गणित दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। विज्ञान अर्थात किसी ज्ञान का विशेष रूप से ज्ञान प्रयोग सहित उपयोग रूप से प्रस्तुत करना ही विज्ञान कहलाता है, जो कि बिना गणित के अस्तित्व में नहीं आ सकता है, बिना विज्ञान के गणित को सिद्ध करना असंभव है। आज के इस प्रतिस्पर्धा से भरे दौर में गणित और विज्ञान का छात्र किसी भी क्षेत्र में मार नहीं खा सकता। विद्यार्थियों को गणित एवम विज्ञान की महत्ता को समझने के साथ साथ उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल्स का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सनातन धर्म कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नवीन गुलाटी और विद्यालय प्राचार्य अमित अरोड़ा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed