{"_id":"6b0c9c08b1a5138e3a09b204","slug":"e-rickshaws-and-autos-occupy-bus-terminal-gates-passengers-face-inconvenience-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173367-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस अड्डे के गेटों पर ई-रिक्शा, ऑटो का कब्जा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस अड्डे के गेटों पर ई-रिक्शा, ऑटो का कब्जा, यात्री परेशान
Mon, 30 Nov 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा के मुख्य गेट के बीचों बीच सवारी बैठाने के लिए खड़ा ऑटो और ई रिक्शा। संवाद
अंबाला। बस अड्डे के प्रवेश और निकास द्वारों पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने यात्रियों व रोडवेज चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अड्डे के गेटों पर इन वाहनों का जमावड़ा रहने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। रास्ता न मिलने के कारण यात्रियों और चालकों के बीच बहस की नौबत आ जाती है, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है
अंबाला छावनी बस अड्डे से हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, जम्मू और राजस्थान की बसों का निरंतर आवागमन रहता है। यहां से रोजाना 12 से 13 हजार यात्री सफर करते हैं। यातायात सुगम रखने के लिए अड्डे के चार गेट निर्धारित हैं। गेट नंबर एक मुख्य एंट्री गेट है, जहां से पैदल यात्री प्रवेश करते हैं और निजी वाहन पार्किंग में जाते हैं। लेकिन इस गेट पर ई-रिक्शा संचालकों का कब्जा रहता है।
इसी तरह गेट नंबर दो से दिल्ली की बसें प्रवेश करती हैं और यमुनानगर, सहारनपुर, लखनऊ, हरिद्वार व देहरादून की बसें निकलती हैं, पर यहां ऑटो चालकों की कतार लगी रहती है। गेट नंबर तीन से पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू की बसें दाखिल होती हैं। वहीं गेट नंबर चार से इन्हीं राज्यों समेत दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना होती हैं, लेकिन यहां ई-रिक्शा और ऑटो दोनों का जमावड़ा रहता है। गेट पर अतिक्रमण के कारण कई बार बसें अड्डे में आते-जाते समय ऑटो से टकराने से बाल-बाल बचती हैं। बस चालकों को लगातार हॉर्न बजाकर रास्ता साफ करवाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
जो वाहन चालक अवैध रूप से बस अड्डा के अंदर प्रवेश करते है उनकी पर्ची काट दी जाती है और चालान भी करवाए जाते हैं इसके अलावा जो वाहन चालक गेट के बीच में खडे़ होते हैं वहां पर होमगार्ड के जवान की डयूटी लगा दी जाएगी। संवाद
रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड़, अंबाला छावनी।