{"_id":"68b4bf847aa9bf56d70ce5505db59f22","slug":"school-bus-drivers-liecense-to-be-scrutinzed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बसों के चालकों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बसों के चालकों पर कसेगा शिकंजा
अंबाला
Updated Thu, 09 Jan 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ऑरबिंद शर्मा ने कहा कि जिला के सभी विद्यालयों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों के चालकों के लाइसेंस चेक किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 12 जनवरी को सेक्टर-8 के हुडा ग्राउंड में जिला के सभी विद्यालयों के वाहनों की जांच की जाएगी और आवश्यक उपकरण और हिदायतें पूरी न होने पर उन्हें एक सप्ताह में पूरा करने का अवसर दिया जाएगा। वे बुधवार को पंचायत भवन अंबाला शहर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस में चालक का नाम, उसका मोबाइल नंबर, महिला हेल्प लाइन नंबर और पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिखा होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहनों में चलने वाले कंडक्टरों के पास भी लाइसेंस होना जरूरी है और ऐसा न होने पर उनके चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑटो चालकों के लिए शीघ्र ही सवारी उठाने और उतारने के स्थान निर्धारित किए जा रहे हैं और केवल उन्हीं स्थानों पर एक समय में तीन या चार ऑटो खडे़ किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो का पंजीकरण कार्ड, बीमा तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र भी जरूरी है और ऐसा न होने पर उनके भी चालान काटे जाएंगे। एसीपी मुख्यालय हितेष कुमार ने कहा कि वे इसके लिए 17 जनवरी के बाद एक विशेष निरीक्षण अभियान भी चलाएंगे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से
सचिव आरटीए शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसके तहत 11 जनवरी को महेश नगर क्षेत्र मे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, 12 जनवरी को हुडा ग्राउंड सेक्टर 8 में जिला के सभी विद्यालयों के वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
13 जनवरी को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में वाहन चालकों की नजर की जांच के लिए शिविर लगेगा। 14 जनवरी को कालका चौक क्षेत्र में वाहनों पर रिफ्लेक्टर और 15 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर, राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी, राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ और राजकीय महाविद्यालय साहा में सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा 16 जनवरी को शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी और 17 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान अंबाला शहर में कालेज स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं की प्रतियोगिता होगी।