{"_id":"57683b664f1c1b7426b48316","slug":"sareni-wilege","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्वित श्रेणी में शामिल होंगे समस्यामुक्त 20 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्वित श्रेणी में शामिल होंगे समस्यामुक्त 20 गांव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग
- फोटो : meting
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का एक समान विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके तहत प्रथम चरण में अधिक आबादी वाले बड़े गांवों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों को समस्या मुक्त बनाने के लिए इस वर्ष गर्वित गांवों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विधायक सोमवार को अपने निवास स्थान पर खुले दरबार के दौरान जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इस दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने 186 समस्याएं रखीं। विधायक ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और स्थानीय लोगों की मदद से सप्ताह में एक बार स्वच्छता अभियान अवश्य चलाएं।
गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्मी के इस मौसम में लोगों की बिजली और पानी की समस्याओं का विशेष प्राथमिकता पर समाधान करें। गांव रूपों माजरा के जरनैल सिंह, रोशन लाल, राम गोपाल ने गांव में बिजली की समस्या के समाधान का अनुरोध किया और विधायक ने विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसी प्रकार न्यू विवेक विहार के सुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह व अन्य लोगों ने गली और नाली के निर्माण की समस्या रखी। दरबार में सेक्टर-10 में अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। इस मौके पर मोहन सिंह धुरकड़ा, सौरभ गुप्ता, गुरचरण सिंह, रितेश गोयल, बाबा खेम चंद, संजीव टोनी गोयल, नरेंद्र भलोटिया, नसीब सैगता, मोंटी नग्गल, संजय गोयल, अचल जैन, बाबा रणबीर नाथ, गोल्डी नन्यौला और गांव नडियाली के सरपंच आदि मौजूद रहे।