फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation workers staged a protest and burned an effigy of the government.

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest and burned an effigy of the government.
अंबाला सिटी के जगादरी गेट पर सरकार का पुतला फूकते सफाई कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला के सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गई। इकाई प्रधान शंकर पामा के साथ कर्मचारियों ने निगम परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला भी दहन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले लोगों व ठेका सफाई कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

संघ ने कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर लेने की लड़ाई में एकजुटता का आह्वान किया। मांगों पर कोई ठोस फैसला न होने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल को 2 सितंबर तक बढ़ा दिया है। प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता इंद्र सिंह बदाना ने राज्य सरकार के रवैये पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की शाम 5 बजे हरियाणा सरकार ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। वार्ता के दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व प्रतिनिधिमंडल के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इस अपमान के विरोध में मंगलवार को पूरे हरियाणा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बॉक्स
वायदा खिलाफी का लगाया आरोप
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बार-बार बैठकों में मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर मुकर जाती है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। 1 मई को हुई राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान सरकार ने 22 में से 17 मांगों पर सहमति जताई थी और 30 जून तक पत्र जारी करने का वादा किया था। तय समय बीत जाने के बाद भी आदेश जारी न होना सरकार की वादाखिलाफी को दर्शाता है। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी सभी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed