फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Samagam on the occasion of Gurtagaddi Day

Ambala News: गुरतागद्दी दिवस के उपलक्ष्य में समागम को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Samagam on the occasion of Gurtagaddi Day
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के गुरतागद्दी दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर सोमवार को होने वाले गुरमत समागम की तैयारियां जोरों पर हैं। समागम की तैयारियों के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के कार्यकारी सदस्य विनर सिंह की ओर से समीक्षा की।
विज्ञापन

उनके द्वारा गुरुद्वारा साहिब के सारे सेवादारों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर समागम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध, सचिव रमनीक सिंह मान व समूह सदस्यों के साथ मिलकर पहली बार यह गुरतागद्दी दिवस संगतों के सहयोग से समागम उच्च स्तर पर मनाया जा रहा है। कार्यकारी सदस्य विनर सिंह ने बताया कि 4 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता की जाएगी।
विज्ञापन

इसका भोग 6 नवंबर सोमवार को सुबह 9 बजे पडे़गा। जिसके उपरांत एक महान गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा जोकि रात 10 बजे तक चलेगा। समागम में अमनदीप सिंह, बीबी कौलां श्री अमृतसर साहिब वाले, सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, जगतार सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, गुरजिंद्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, बीबी कंवलजीत कौर मसकीन शाहबाद, गुरमीत सिंह कवी श्री जत्था, लखविंद्र सिंह पारस ढाडी जत्था, कमलजीत सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले, परमवीर सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले, ज्ञानी सिमरनजीत सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले, हरविंद्र सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले, बाबा बूटा सिंह, हैड ग्रंथी गुरु सिंह पंजोखरा साहिब कथा कीर्तन से निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम में आई संगतों के लिए गुरु का लंगर और मिष्ठान प्रसाद अटूट बांटा जाएगा और शाम को दीपमाला भी की जाएगी। समागम के अवसर पर पांच नवंबर को सुबह 11 बजे अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा और विनर सिंह द्वारा सभी संगतों से अपील की कि इस समागम में अधिक संख्या में पहुंच कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed