{"_id":"574895e24f1c1b2f07691581","slug":"rural-elctrecity","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली नहीं मिली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली नहीं मिली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 28 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। गांव सरदेहड़ी के लोगों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी। ग्रामीणों का कहना था कि सरदेहड़ी में पावर हाउस लगाने के लिए उनकी पंचायत ने जब बिजली विभाग को जमीन दी थी तब बिजली विभाग ने उनसे गांव को 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन अब जब पावर हाउस बनकर तैयार हो गया तो बिजली विभाग उनके गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं दे रहा।
ग्रामीणों में सुरेंद्र, मुकेश, ओमप्रकाश, फूलकुमार, गुरदीप, मनजीत आदि का कहना है कि लाइनें बिछने का काम तो चल रहा है, लेकिन बिजली विभाग सरदेहड़ी गांव को 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने वाली लाइन बिछाने से मना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस समय सरदेहड़ी गांव में पावर हाउस लगने की बात आई थी
तो गांव के लोगों की पहली मांग रखी थी कि सरदेहड़ी गांव को 24 घंटे बिजली की सप्लाई और गांव के बच्चों को रोजगार दिया जाए। अब जब पावर हाउस बनकर तैयार हो चुका है और लाइनें बिछाने का काम किया जा रहा है तो बिजली विभाग उन्हें 24 घंटा बिजली सप्लाई देने में आनाकानी क्यों कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली सप्लाई 24 घंटे नहीं दी गई, तो पावर हाउस पर ताला जड़ देंगे।