फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RTI convention in delhi, Amabala's Rajbala to take part

दिल्ली में आरटीई पर अनुभव बांटेगी अंबाला की राजबाला

Thu, 09 Jan 2014 04:34 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Thu, 09 Jan 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
RTI convention in delhi, Amabala's Rajbala to take part
दिल्ली में 14 जनवरी से आरटीई के संबंध में होने वाली नेशनल कन्वेंशन में अंबाला के साहा ब्लाक के गांव महमूदपुर की राजबाला शहर में आरटीआई के बारे में हुई गतिविधियों के बारे में अपने अनुभव बांटेगी।
विज्ञापन


इसके लिए राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग ने आयुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा शिक्षा विभाग (लैंग्वेज) के माध्यम से सूचना भेजी गई है। 

राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आरटीई की स्थिति को लेकर विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल कन्वेंशन होने जा रही है।

यह कन्वेंशन 15 फरवरी तक होगी। इसके लिए हरियाणा से चार लोगों को चुना गया है, जिनमें अंबाला के साहा के गांव महमूदपुर एसमएसी की प्रधान राजबाला भी शामिल हैं। इस कन्वेंशन में आरटीई को लेकर आई चुनौतियों पर विचार होगा, वहीं इन इसे लागू करने में क्या दिक्कतें आईं, उस पर भी बातचीत होगी। इसी तरह इस कन्वेंशन में आमंत्रित अतिथियों से आरटीई को लेकर सुझाव भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


आरटीई इनके क्षेत्र में किस स्तर पर है, इस बारे में भी बातचीत होगी।  सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक जसवंत सैनी ने बताया कि प्रदेश भर में अच्छा कार्य करने वाली स्कूल प्रंबधन समितियों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्यों करने वाली समितियों में से पांच स्कूलों की प्रबंधन समितियों को चुना गया है। इन समितियों में जिला अंबाला की महमूदपुर स्कूल, यमुनानगर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंभौली, कैथल से राजकीय प्राइमरी स्क्ूल थेह बिरथ, सिरसा से राजकीय उच्च विद्यालय पन्नी वाला रुलदू और मेवात से राजकीय प्राइमरी स्कूल कंवरसिका स्कूलों की स्कूल प्रंबधन समितियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed