फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 45 loot - Hawala behind the Hiest

‘हवाला’ की गिरफ्त में शहर के कारोबारी

Sun, 27 Oct 2013 04:34 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 27 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
Rs 45 loot - Hawala behind the Hiest
अंबाला शहर में 45 लाख की लूट के बाद घटनास्थल के नजदीक किराए पर लिए गए चार घरों में से संदिग्ध लाखों रुपयों, नोट गिनने और उसे कूरियर के रूप में पैक करने की मशीनों के मिलने के बाद जांच कर रही अंबाला पुलिस टीम को यह मामला ‘हवाला कांड’ से ही जुड़े होने के पुख्ता सुराग मिल गए हैं।
विज्ञापन


इसके तार यमुनानगर, सूरत और अहमदाबाद से जुड़े हैं। पुलिस की एक विशेष जांच एजेंसी इस हवाला कांड पर जांच कर रही है। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में यह साफ कर दिया है कि इस ‘हवाला कांड’ में अंबाला शहर के सराफा, बड़े थोक कपड़ा कारोबारी, अंबाला और यमुनानगर के बड़े प्लाइवुड कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है अंबाला और यमुनानगर के कौन से ऐसे सराफा, थोक कपड़ा और प्लाइवुड के कारोबारी हैं, जो हवाला कांड में शामिल हैं और अपनी राशि हवाला के जरिये इधर-उधर भिजवाते हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार रात को अंबाला शहर में शेखों पेट्रोल पंप के पास एक्टिवा पर 45 लाख रुपये की पेमेंट लेकर जा रहे यमुनानगर की एक कूरियर कंपनी में काम करने वाला जितेंद्र को कुछ लोगों ने आंखों में मिर्च और हाथ पर चाकू मारकर लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि वह अंबाला में पार्सल में डायमंड और ज्वैलरी सप्लाई करने आता है और उसकी एवज में नकदी इकट्ठी कर ले जाता है। उससे हुई लूट की जांच करने के लिए पुलिस टीम घटना स्थल के पास सेक्टर सात में चार किराए पर लिए गए मकानों की तलाशी ली और वहां कुछ संदिग्ध गुजराती लोगों से लाखों की नकदी, नोट गिनने और नोटों के बंडलों को पार्सल की तरह पैक करने की मशीनें मिली।

पुलिस को उसी वक्त शक हुआ कि ये लोग ‘हवाला’ का काम करते हैं। शनिवार रात को पुलिस ने उनसे 17 लाख रुपये बरामद किए थे, मगर उसके बाद उनके पास से लगभग 24 लाख रुपये के आसपास की राशि बरामद हुई।

अंबाला, यमुनानगर के कारोबारी शामिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच कर रही है पुलिस की विशेष जांच टीम ने आला अफसरों को सौंपी रिपोर्ट में यह बताया है कि बरामद की गई राशि के हवाला राशि होने की संभावनाएं पुख्ता हैं। अंबाला और यमुनानगर से यह हवाला राशि सूरत, अहमदाबाद और कुछ अन्य शहरों भेजी जाती हैं।

क्योंकि यहां के कारोबारियों का ज्यादातर व्यवसाय दूसरे शहरों के बड़े कारोबारियों के साथ ही होता है। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया है कि कारोबारी भी हवाला के जरिये ही अंबाला और यमुनानगर के कारोबारियों को रुपया भेजते हैं और लाखों रुपये इंकम टैक्स की चोरी करते हैं।

कूरियर ब्वॉय को रुपये देने से मुकरे
अंबाला शहर में जितेंद्र नाम के जिस कूरियर ब्वाय से 45 लाख रुपये की लूट हुई है, उसने पुलिस को अपने बयानों में उन कारोबारियों के नाम बताए हैं, जिनसे उसने रुपयों की उगाही की थी।

पुलिस जब इसकी जांच करने के लिए शहर में सराफा और कपड़ा कारोबारियों के पास पहुंची तो उन कारोबारियों ने इस बात से साफ मना कर दिया कि उन्होंने कूरियर ब्वॉय को शुक्रवार को रुपये दिए थे। इन कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को तो उन्होंने किसी को कोई भी पेमेंट ही नहीं दी।


 जबकि लूट का शिकार पीड़ित पुलिस को बार-बार यही बताता रहा कि 45 लाख रुपये उसने शहर के ही बड़े कारोबारियों से इकट्ठा किए थे, जिनका पार्सल बनाना था। इसी बात से हवाला कांड की जांच कर रही पुलिस की विशेष टीम का शक हवाला कांड को लेकर और पुख्ता हो गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed