फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 40 crore approved for domestic airport: Vij

घरेलू हवाई अड्डे के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 40 crore approved for domestic airport: Vij
जल्द ही अंबाला को घरेलू हवाई अड्डे की सौगात मिल जाएगी। इसी कड़ी में हवाई अड्डा निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूरी मिल गई है। यह राशि विमानन मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई है। गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हवाई अड्डे का नया टर्मिनल छावनी के एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा। यहां से श्रीनगर और लखनऊ की उड़ान को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। समय के साथ अन्य स्थानों के लिए भी अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने इसे छावनी व आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। गृहमंत्री ने बताया कि जल्द ही टर्मिनल निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत उड़ान योजना को लांच किया गया था।
विज्ञापन

सेना की जमीन पर बनेगा हवाई अड्डा
एयरफोर्स स्टेशन रोड पर मिलिट्री डेयरी फार्म के पास सेना की जमीन का चयन घरेलू हवाई अड्डे के लिए किया गया। यह जमीन रक्षा मंत्रालय के अधीन थी। इस जमीन पर हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए गृह मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इसकी मंजूरी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगी सुविधा
योजना के अनुसार अंबाला में बनने वाले प्रस्तावित घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल में यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। सामान लेकर यात्री टर्मिनल में पहुंचेंगे, फिर सुरक्षा जांच के बाद वह विमान में सवार हो सकेंगे। एयरफोर्स का रनवे घरेलू फ्लाइट की लैंडिंग व टेकऑफ के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed