फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robbers attacked at two house, 8 injured, two refer

बदमाशों का दो घरों में कहर, आठ जख्मी, दो रेफर

Thu, 04 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 04 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Robbers attacked at two house, 8 injured, two refer
बदमाशों ने मंगलवार और बुधवार की रात डकैती के इरादे से दो घरों में जमकर कहर ढाया। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट में जहां आठ लोग जख्मी हो गए, वहीं दो को गंभीर हालत में सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों व रेफर हुए लोगों में एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। सूचना पाकर एसीपी कैंट जगदीप सिंह दून सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। यह दोनों वारदातें करीब तीस मिनट के अंतराल पर हुईं।
विज्ञापन

पहला मामला
कैंट के रामपुर-सरसेहड़ी रोड पर एक नर्सरी में रामबहादुर अपने परिवार के साथ रहता है। सिविल अस्पताल कैंट में दाखिल सत्रह वर्षीय हरिकेश ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की रात वे सभी सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे लगभग छह-सात युवक डंडे व रॉड लेकर आ धमके। आते ही इन हमलावरों ने उसकी मां आशा पर हमला कर दिया, जबकि उसके पिता रामबहादुर पर भी हमला किया। हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसी दौरान वह तथा उसकी बहनें अनीता, सुनीता व बबीता अपने माता-पिता के बचाव में आए, तो इन लोगों ने उन पर भी रॉड व डंडों से हमला कर उनको जख्मी कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने उनका घर खंगाल नकदी व जेवरात ले गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो राहगीरों की मदद से उनको सिविल अस्पताल कैंट लाया गया। यहां पर रामबहादुर और आशा की गंभीर हालत को देखते हुए उनको सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे कैंट एसीपी जगदीप सिंह दून, एसएचओ महेश नगर नरेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने इस संबंध में रामबहादुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
दूसरा मामला
रामपुर-सरसेहड़ी रोड की घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी, जबकि इसके करीब आधे घंटे के बाद इसी तरह की एक अन्य वारदात अंबाला-जगाधरी हाइवे पर स्थित एक निजी पैलेस में बने एक घर में हुई। यहां पर भी इन युवकों ने जमकर मारपीट की। घायल वीरू ने बताया कि वह अपनी पत्नी कविता व दो बच्चों के साथ सो रहा था। करीब दो बजे अचानक दरवाजा पीटने की आवाज आई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते कुछ लोग दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए। इन सभी के हाथों में डंडे व रॉड थी। आते ही इन लोगों ने उसे व उसकी पत्नी को पीटा और बांध दिया। इसके बाद उनके बच्चों को इन लोगों ने धमकाया और बिठा दिया। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घर में रखे सामान को खंगाला और यहां से पांच हजार की नकदी, दो मोबाइल व अन्य सामान ले गए। इसके बाद उनके बच्चों ने उनके हाथ पैर खोले। वह अपने घर से बाहर निकला और पुलिस को किसी तरह सूचित किया। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावरिया गिरोह पर शक, चार टीमें गठित
पुलिस की मानें, तो यह दोनों वारदातें बावरिया गिरोह की लग रही हैं। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। मंगलवार-बुधवार की रात को हुई इन दोनों वारदातों को लेकर पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। यह टीमें विभिन्न इलाकों में इन वारदातों के आरोपियों की तलाश में हैं। पुलिस ने इन दोनों वारदातों में शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इन मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

- नरेंद्र सिंह, एसएचओ महेश नगर थाना
पुलिस ने वारदात को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया है। थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जबकि यह वारदातें बावरिया गिरोह द्वारा की गई लग रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- जगदीप सिंह दून, एसीपी कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed