फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   robber taken mobile and 4200 rupee from labour

मजदूर पर सर्जरी ब्लेड से हमला कर लूटा मोबाइल और 4200 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
robber taken mobile and  4200 rupee  from labour
बस स्टैंड के निकट स्वास्तिक चौक पर तीन बदमाशों ने मजदूर यूपी के बदायूं निवासी 24 वर्षीय नीरज पर सर्जरी ब्लेड से हमला कर 4200 रुपये और एक मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। ज्यादा खून निकलने के कारण वह बिग बाजार के पास पहुंचकर वहीं गिर गया। सुबह पंजोखरा नगर कीर्तन में जा रही संगत ने उसे सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को सूचित कर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जब मजदूर ने खुद अपनी आपबीती सुनाई तो कुछ संगत ने मजदूर से लूटपाट होने के कारण कुछ राशि घर जाने के लिए एकत्रित कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताय कि नीरज यूपी के बदायूं का रहने वाला है और पंजाब के नाभा शहर में काम करता है। शुक्रवार को वह अलसुबह अंबाला में पटियाला के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तीन हमलावर उसे बातों में लगाकर उसे अंधेरे में ले गए और सर्जरी ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में नाभा से नीरज का ठेकेदार अंबाला आया और उसे अपने साथ ही नाभा ले गया।
विज्ञापन

-------------
पंजाब के नाभा में घायल नीरज काम करता था, वहां से ठेकेदार आया और नीरज को प्राथमिक उपचार के बाद ले गया। सर्जरी ब्लेड से नीरज पर हमला हुआ है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र, थाना प्रभारी, पड़ाव
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed