{"_id":"66c5291e8105e4a021061797","slug":"roads-turn-into-potholes-after-rain-ambala-news-c-36-1-amb1003-128369-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश के बाद सड़कें गड्ढों में तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश के बाद सड़कें गड्ढों में तबदील
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश के बाद सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे दिन में दिख जाते हैं, लेकिन रात में ये जानलेवा साबित हो रहे हैं। गहरे गड्ढे होने से रात को लोग चोटिल भी हो रहे हैं। शहर की ज्यादा ऐसी सड़कें हैं, जहां गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर के मानव चौक, अग्रसेन चौक, पुरानी दिल्ली रोड पर अंबाला क्लब के सामने, जंडली में गड्ढों से परेशानी बढ़ी है। इसी तरह शहर की कॉलोनी व सेक्टरों की सड़कों में बारिश से गड्ढे बन गए हैं। सेक्टर-9 गुरुद्वारा चौक से नई अनाज मंडी की तरफ जाने वाली सड़क की हालत भी खस्ता हो गई है। इस सड़क पर भी गड्ढे बन गए हैं, क्योंकि यहां बारिश से काफी जलभराव हो जाता है। वहीं, शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया है।
पीडब्ल्यूडी भरा रहा गड्ढे
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों पर गड्ढों को मिट्टी और गटके से भराया। शहर के सद्दोपुर, अंबाला क्लब मॉडल टाउन के सामने और ग्रामीण क्षेत्र में सौंटा-मेहलां रोड पर गड्ढों को भरवाया गया। पीडब्ल्यूडी अपने अधीनस्थ सड़कों की मरम्मत करवा रहा है। शहर में मानव चौक, अग्रसेन चौक पर भी गड्ढों से बुरा हाल है। यहां चौक पर बने गड्ढे के कारण जलभराव हो जाता है। जिससे वाहन चालकों को निकलने में भी परेशानी आती है।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे
बारिश से अंबाला छावनी क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। यह गड्ढे वाहन चालकों और पैदल आवागमन करने वाले लोगों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहे हैं। ऐसी परेशानी सिविल अस्पताल के सामने जाने वाली सड़क पर देखी जा सकती है। इसके अलावा हिल रोड पर, सब्जी मंडी के पास, अनाजमंडी में, सदर बाजार क्षेत्र की कुछ सड़कों पर, कबाड़ी बाजार सहित रिहायशी क्षेत्रों की दर्जनों ऐसी सड़कें हैं, जो मरम्मत की बाट जोह रही हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह ने बताया कि गड्ढाें को भरने का काम पहले से चल रहा है। बारिश का मौसम खत्म होते ही दोबारा से रिपेयर का कार्य शुरु करवा दिया जाएगा।
वर्जन
बारिश के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए मंगलवार को कार्य किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीनस्थ सड़कों के गड्ढों को भरवाया जाएगा, जिससे कि लोगों को आवाजाही में परेशानी न झेलनी पड़े।
अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।