फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rishi Pal, who rose from constable to the rank of inspector, will be awarded the President's Police Medal

Ambala News: सिपाही से इंस्पेक्टर पद तक पहुंचे ऋषिपाल होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rishi Pal, who rose from constable to the rank of inspector, will be awarded the President's Police Medal
अंबाला। नशा तस्करों व बाइक चोर गिरोह को पकड़ने की उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए अंबाला नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिपाल का चयन राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए हुआ है। जल्द ही वह राष्ट्रपति भवन में इस पुरस्कार से सम्मानित होंगे। इस पुरस्कार के लिए हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और कर्मचारी चयनित हुए हैं। इनमें अंबाला से केवल ऋषिपाल चयनित हुए है। ऋषिपाल पिछले तीन माह से अंबाला में नारकोटिक व व्हीकल थैफ्ट व पीओ स्टाफ के प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में नशा तस्करों पर लगाम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। जींद के इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि पत्नी गृहिणी व एक बेटा हैं। 1992 में हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे, उसके बाद उत्कृष्ट कार्य के चलते इंस्पेक्टर तक का सफर तय किया। पहले भी कई बार 15 अगस्त व 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हो चुके हैं। अंबाला में वह 2024 में आए थे और आते ही नग्गल थाना प्रभारी का चार्ज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed