{"_id":"67f42d1bc1b74bd96b06d9ee","slug":"rich-became-the-overall-champion-in-bodybuilding-ambala-news-c-36-1-sknl1017-140448-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बॉडी बिल्डिंग में अमीर बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बॉडी बिल्डिंग में अमीर बने ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
अंबाला के छपरा गांव निवासी बॉडी बिल्डर अमीर खान पानीपत में जीती हुई ओवरऑल मैन फिजिक की ट्राफी
- फोटो : kathua
अंबाला। छपरा गांव निवासी 30 वर्षीय बॉडी बिल्डर अमीर खान ने एक बार फिर अपनी मस्कुलर बॉडी के चलते मैन फिजिक में नाम चमकाया। अबकी बार अमीर खान ने पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में छह को हुई मिस्टर पानीपत बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की श्रेणी मैन फिजिक में ओवरऑल का खिताब हासिल किया। पहले तो अमीर ने अपनी श्रेणी में चुनौती देते हुए गोल्ड पदक हासिल किया था। फिर अलग-अलग श्रेणी के विजेताओं को चुनौती देकर ओवरऑल का खिताब पाया।
अब अमीर के लिए इंडिया की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए भी रास्ते खुल चुके हैं। दरअसल, शेरू क्लासिक में इंडिया के श्रेष्ठ बॉडी बिल्डिर उतरते हैं। उससे पहले बॉडी बिल्डर को एनपीसी में विजेता बनना जरूरी होता है। जल्द ही शेरू क्लासिक की तिथि की घोषणा की जाएगी।
एक माह में जीते सात पदक : विगत माह फरवरी 2025 में अमीर खान ने अपनी मस्कुलर बॉडी की बदौलत बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल व गोल्ड पदक के सात खिताब किए थे। जिसके बाद अमीर अंबाला में चर्चा का विषय रहा। सबसे पहले 8 फरवरी को अमीर ने पंचकूला में आयोजित ट्राइसिटी प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
उसके बाद 22 फरवरी को अंबाला के बराड़ा में हुए जिला मिस्टर अंबाला व ओपन मिस्टर अंबाला में मैन फिजिक, क्लासिक फिजिक व बॉडी बिल्डिंग की तीनों श्रेणियों में एक साथ कुल पांच ओवरऑल टाइटल हासिल कर सब चौंका दिया। इसमें अमीर ने अपने वेट में गोल्ड व ओवरऑल खिताब हासिल किए थे। 23 फरवरी को जालंधर में आयोजित हुए अजीत क्लासिक में भी ओवरऑल का खिताब हासिल किया। इसमें अमीर खान को डेढ़ लाख रुपये कैश व छह फीट ऊंची ट्राफी दी गई।