फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Revised- Boy and girl die after being hit by train

Ambala News: संशोधित-ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Revised- Boy and girl die after being hit by train
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक व युवती की मौत हो गई। हादसा वीरवार रात लगभग 11.30 बजे अंबाला कैंट और दुखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
विज्ञापन

युवक व युवती के शव रेलवे लाइनों में कुछ दूरी पर पड़े थे। मौके पर ही जीआरपी को दो टूटे-फूटे मोबाइल भी मिले। जांच के दौरान जब जीआरपी प्रभारी ने अपने सिम को मोबाइल फोन में डाला तो परिजनों से संपर्क हो गया। शुक्रवार सुबह जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने दोनों मृतकों की शिनाख्त 22 वर्षीय सूरज निवासी बंधू नगर और 19 वर्षीय सेजल निवासी मिलाप नगर के तौर पर की। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतक बच्चों से संबंधित परिजनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए हैं और किसी ने भी कोई आरोप एक-दूसरे पर नहीं लगाए हैं। वहीं प्राथमिक जांच में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन दोनों बच्चों के परिजन इस बात से अंजान हैं और उन्होंने इससे इंकार किया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।इसलिए दोनों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


रात 8 बजे निकली थी घर से
मृतक युवती के भाई ने जीआरपी को बताया कि वो काम से फरीदाबाद गया था। सुबह ही वापिस आया तो हादसे की जानकारी मिली। उसने बताया कि उसकी बहन रात लगभग 8 बजे मम्मी को बोलकर गई थी कि अभी आ रही है, लेकिन इसके बाद वो वापिस नहीं आई। उन्हें इस प्रेम प्रसंग की कोई भी जानकारी नहीं थी। इसी प्रकार मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि सूरज कबाड़ी बाजार में एक दुकान पर काम करता था। रात को किसी काम से बाहर गया था, जब वो वापस नहीं आया तो अपने स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जीआरपी थाने से आए फोन के बाद हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed