फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Review of sports activities at Geeta Vidya Mandir

Ambala News: गीता विद्या मंदिर में की खेल गतिविधियों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Review of sports activities at Geeta Vidya Mandir
साहा। नंद लाल गीता विद्या मंदिर में शनिवार को प्रांत स्तरीय खेलकूद समीक्षा बैठक हुई जिसमें खेल गतिविधियों की समीक्षा व भावी योजनाओं के निर्धारण पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्रमुख मलखान ने वर्षभर में आयोजित खेल गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालयों में खेलों के स्तर को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही भविष्य में खिलाड़ियों के कौशल विकास, अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रांत खेल प्रमुख किशोर चौहान तथा हरियाणा प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के खेलकूद प्रमुख उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने बैठक का नेतृत्व किया। संवाद
विज्ञापन


प्लेसमेंट ड्राइव में 45 विद्यार्थियों का चयन

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का परिणाम घोषित किया गया। इस प्लेसमेंट अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र की कंपनी में महाविद्यालय के 45 विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सेल की संयोजक डॉ. छवि किरण ने बताया कि सेल निरंतर विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन


छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए किया हवन
अंबाला सिटी। एसआर दयानंद स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में शुभाशीष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सदस्य प्रधानाचार्या, शिक्षकगण तथा 11वीं के छात्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यार्थियों के परिसर आगमन पर तिलक किया गया और छात्रों के भविष्य की कामना के लिए हवन किया गया। 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए और आर्ट्स कॉमर्स व साइंस संकाय के छात्रों को उत्कृष्टता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सलाहकार रमनकांता शर्मा, प्रधानाचार्या ईशू शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed