फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired Subedar cheated of lakhs in the name of buying plot

प्लॉट खरीदने के नाम पर रिटायर्ड सूबेदार से लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar cheated of lakhs in the name of buying plot
अंबाला। रिटायर्ड सूबेदार से प्रॉपर्टी के नाम पर 21 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। रिटायर्ड सूबेदार ने एसपी अंबाला को एक जुलाई को शिकायत देकर नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई। जांच के बाद महेशनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अभिषेक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता डिफेंस कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सूबेदार बलबीर सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह 2021 में डिफेंस एनक्लेव, बोह निवासी अभिषेक मलिक से मिला। जिसने उसे नई कॉलोनी काटने की बात कही। साथ ही बताया कि सरकार से उसे अनुमति मिल गई है। अभिषेक ने कॉलोनी में प्लॉट खरीदने के लिए बोला। इसके बाद उन्होंने 21 लाख 40 हजार रुपये जमा करवाकर पांच प्लॉट बुक करा दिए। उनके अनुसार आरोपी अभिषेक ने उसे गुमराह करके रखा और उसके फोन उठाने बंद कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने जब जमीन के मालिकों से संपर्क किया तो पता चला कि रुपये न देने के कारण उनका अभिषेक के साथ सौदा रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed