{"_id":"65ff5a3f2306a764ff0700f4","slug":"removed-old-buses-from-dehradun-shimla-delhi-roads-and-installed-new-ones-ambala-news-c-36-1-sknl1003-120386-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: देहरादून, शिमला, दिल्ली रोड से पुरानी बसें हटा नई लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: देहरादून, शिमला, दिल्ली रोड से पुरानी बसें हटा नई लगाई
विज्ञापन
अंबाला। लंबे समय से देहरादून, शिमला और दिल्ली मार्ग पर दौड़ रही पुरानी बसों को हटाकर नारायणगढ़ सब डिपो ने उनकी जगह नई बसों को लगा दिया है। इससे यात्रियों को पहले से और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। हाल ही में अंबाला डिपो को 26 नई बसें मिली थीं।
इसमें से छह नई बसें नारायणगढ़ सब डिपो में शामिल हुई थी। अंबाला डिपो की चंडीगढ, दिल्ली, रोहतक, नारनौल, मनाली, धर्मशाला और देहरादून मार्ग पर चल रही पुरानी बसों को बदलकर उनकी जगह पर नई 15 बसों को लगा दिया है, जो यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही है। जल्द ही बची पांच बसों भी अन्य मार्गों पर चला दिया जाएगा।
बता दें कि मौजूदा समय में नारायणगढ़ सब डिपो के पास एसी बसों सहित 49 बसें हैं। जिसमें से 45 बसों का रोजाना नारायणगढ़ बस अड्डा से ग्रामीण व अन्य जिलों और राज्यों में संचालन होता है। जबकि अधिकारी चार से पांच बसों को रिजर्व में रखते हैं, जिससे इमरजेंसी पढ़ने या फिर किसी भी बस के खराब होने पर तुरंत ही इन बसों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
इस तरह से रूटों पर चलती है बसें
नारायणगढ़ बस अड्डा से रोजाना दिल्ली के लिए छह बसें चलाई जाती है। वहीं शिमला के लिए एक बस चलाई जाती है। जबकि हरिद्वार के लिए दो बसें और देहरादून के लिए एक बस चलाई जाती है। इसी तरह से ग्रामीण और लोकल रूटों की बात करें तो नारायणगढ़ बस अड्डा से कालपी के लिए तीन बसें, अंबाला सिटी के लिए आठ बसें, अंबाला कैंट के लिए 12 बसें बराड़ा के लिए एक, साढौरा के लिए तीन बसें और यमुनानगर के लिए दो बसें चलती हैं। वहीं नारायणगढ़ सब डिपो की तीन एसी बसें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए आवागमन करती हैं।
वर्जन
हमें छह नई बसें मिली थी। पांच बसों को दिल्ली, देहरादून और शिमला मार्ग पर लगाया गया है। जबकि एक बची नई बस को जल्द ही हरिद्वार मार्ग पर लगा दिया जाएगा।
संजीव कुमार, ड्यूटी इंचार्ज, नारायणगढ़ सब डिपो।