{"_id":"6aaaf0bcce155bc1c1097f3a","slug":"over-13636-mutation-cases-pending-people-making-repeated-rounds-of-patwar-offices-ambala-news-c-36-1-sknl1003-169661-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 13,636 से ज्यादा इंतकाल लंबित, पटवारखानों के चक्कर काट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 13,636 से ज्यादा इंतकाल लंबित, पटवारखानों के चक्कर काट रहे लोग
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पटवारखाने में इंतकाल के लिए परेशान होते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिलेभर में संपत्ति व जमीन के इंतकाल दर्ज न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 13,636 से अधिक इंतकाल के मामले लंबित पड़े हैं। कोई एक साल, कोई छह महीने तो कोई तीन महीने से पटवारखानों के चक्कर काट रहा है। लोगों के काम नहीं हो रहे।
इंतकाल दर्ज कराने के लिए लोग अपना काम-काज और दिहाड़ी छोड़कर रोजाना पटवारखानों व तहसीलों में पहुंचते हैं। लेकिन वहां कभी पटवारी नहीं मिलते तो कभी कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, बराड़ा, नारायणगढ़ तहसील और साहा व शहजादपुर उप-तहसील क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी लगातार भटकने को मजबूर हैं।
-- -- -- -- -
जिला की तहसील में इंतकाल की स्थिति
अंबाला सिटी तहसील में 3,892, नारायणगढ़ तहसील में 2,157, शहजादपुर उप-तहसील में 1,727, अंबाला कैंट तहसील में 1,652, मुलाना तहसील में 1,556, साहा उप-तहसील में 1,399 और बराड़ा तहसील में 1,253 इंतकाल लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
केस एक
एक महीने से हो रहे परेशान
बोह बब्याल निवासी गुरप्रीत ने बताया कि उन्होंने इंतकाल में अपना नाम दर्ज करवाना था, इसके लिए वह एक महीने से आ रहे हैं। जब भी वह पटवारखाने में आते हैं तो पटवारी उन्हें कोई न कोई बात कहकर वापस भेज देते हैं।
-- -- -
केस दो
डेढ़ साल से नहीं ठीक हुआ इंतकाल
करधान निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनका इंतकाल में नाम गलत दर्ज है नाम को ठीक करवाने के लिए वह पिछले डेढ़ साल से परेशान हो रहे है लेकिन इंतकाल में आज तक उनका नाम ठीक नहीं हुआ।
-- -- -- -
केस तीन
तीन साल से हो रहे परेशान
धर्म सिंह ने बताया कि उन्हाेंने इंतकाल लेना था और वह पिछले तीन साल से इंतकाल के लिए परेशान हो रहे है छावनी तहसील स्थित पटवारखाने के कई चक्कर काट चुके हैं, कभी पटवारी नहीं मिलते कभी पटवारखाने पर ताला लटका मिलता है।
-- -- -- --