फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief to private schools, they will not have to go to PWD: Kulbhushan

निजी स्कूलों को राहत, पीडब्ल्यूडी के चक्कर नहीं काटने होंगे : कुलभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Relief to private schools, they will not have to go to PWD: Kulbhushan
अंबाला सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भवन प्रमाण-पत्र और भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र में संबंधित नियमों में संशोधन किया है। इसके लिए निसा के अध्यक्ष डॉ.कुलभूषण शर्मा और उपाध्यक्ष (इनिशिएटिव) डॉ.सुशील गुप्ता ने सीबीएसई के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने अपने नियमों में शिथिलता देते हुए शहरी भूमि विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर जारी किए जाने वाले भवन प्रमाण-पत्र को भी मान्यता दे दी है। इसके साथ भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र में भी शिथिलता देते हुए स्कूल क्षेत्र के एम्पैनेल्ड इंजीनियर के संस्थान के प्रमाण पत्र को भी मान्य कर दिया है। सीबीएसई से संबद्धता के लिए कुछ दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस नियम के लिए विशेषकर समस्या थी, क्योंकि हरियाणा नियमावली कहती थी की एम्पैनेल्ड इंजीनियर या पंजीकृत इंजीनियर स्कूल भवन सुरक्षा का प्रमाणपत्र दे सकता है, जो मान्यता के लिए मान्य होगा, दूसरी तरफ सीबीएसई पीडब्ल्यूडी के प्रमाणपत्र की मांग करती थी, जिससे सीबीएसई के निजी स्कूलों को दो जगहों से प्रमाणपत्र लेना पड़ता था। जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में निसा पदाधिकारियों ने सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जाम संयम भारद्वाज के समक्ष मांग रखी थी। इससे हरियाणा के निजी स्कूलों को विशेष राहत मिली है और उन्हें पीडब्ल्यूडी के चक्कर नहीं काटने होंगे और अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed