फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from train announcement but still waiting for facilities

ट्रेन की घोषणा से राहत मगर सुविधाओं का अभी इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from train announcement but still waiting for facilities
अंबाला। केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। बजट में नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषण से यात्रियों को राहत मिली। दूसरी ओर, सुरक्षा को लेकर कोई खास प्रबंध न होने से यात्री मायूस हैं। उनका कहना है कि वहीं ट्रेनों पर लगातार बढ़ रहे दबाव और लंबी दूरी में कंफर्म सीट के लिए मारामारी को लेकर कोई भी योजना तैयार नहीं की गई। दूसरी ओर, रेलवे कर्मचारियों ने इस बजट को कोरा कागज करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कागजों में सपना पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि मिला कुछ नहीं और वाहवाही लूटने के लिए बिना सिर-पैर की योजनाओें का गुणगान कर दिया। अमर उजाला ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और पूर्व रेलवे कर्मचारियों से इस मुद्दे पर बात की।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर नहीं ध्यान
ट्रेन में सफर करने वाले यात्री के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी मुद्दा है। सफर के दौरान सामान चोरी की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलती हैं। रात को सो जाओ और सुबह सामान सीट पर मिलेगा या नहीं, इसकी गारंटी आज तक न तो रेलवे दे पाई और न केंद्र सरकार।
विज्ञापन

-सुरजीत सैनी, ट्रेन यात्री
दिव्यांगजनों के लिए नहीं सुविधा
छावनी रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए कोई खास सुविधा नहीं है। व्हील चेयर को छोड़कर प्लेटफार्म पर रैंप पुल नहीं है। सिर्फ रेलवे परिसर में ही एक मात्र स्वचालित सीढ़ियां हैं। अन्य प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट कब बंद हो जाती हैं, इसका भगवान ही मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमरीक सिंह, ट्रेन यात्री।
पूर्व कर्मचारियों के लिए कोई राहत नहीं
पिछली बार की तरह इस बार भी यह बजट फ्लॉप शो साबित हुआ है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी गई। न आयकर में छूट और न वरिष्ठ कोटे में कोई बढ़ोतरी। यह बजट सिर्फ कागजों में ही सपने पूरा करने का बजट है।

-सतपाल शर्मा, पूर्व रेलवे कर्मचारी।
उम्मीदों पर नहीं खरा
बजट से उम्मीद थी कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में राहत मिलेगी, लेकिन निराश ही हाथ लगी। सिर्फ जमा पूंजी को लेकर छूट का प्रावधान देना गलत है। कंपनियों के लिए हमेशा पैकेज की घोषणा होती है, लेकिन आमजन के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं होती।
-राम कुमार कलसी, पूर्व बीएसएनएल कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed