फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Records of patients in public hospitals will remain online

सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रहेगा मरीजों का रिकार्ड

Fri, 23 May 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 23 May 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Records of patients in public hospitals will remain online
अंबाला सिटी। सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को जल्द ही सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने जा रही है, जिसके अंतर्गत मरीज एक ही पंजीकरण संख्या पर प्रदेश के किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान में उपचार सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


अंबाला के सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता ने रोगियों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के सहयोग से विकसित की जा रही इस प्रणाली के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के रिकार्ड को इस प्रकार एकीकृत किया जाएगा कि मरीज के नाम, पता या दूरभाष नंबर से पूरा रिकार्ड उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रणाली के क्रियान्वयन के बाद अस्पताल आने पर मरीज को बार-बार पंजीकरण नहीं करवाना होगा तथा मरीज का पूरा रिकार्ड सभी सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इस प्रकार उपचार से पूर्व चिकित्सकों के पास मरीज की पूरी केस हिस्ट्री होगी, जिससे पता चल जाएगा कि मरीज द्वारा कहां-कहां तथा कब-कब क्या इलाज करवाया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सा संस्थानों के प्रशासनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए विभाग पब्लिक हेल्थ कॉडर सृजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक प्रोटोटाइप मॉडल विकसित किया गया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य चिकित्सकों को प्रशासनिक कार्यों के दायित्वों से मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत उच्च जोखिम के गर्भावस्था मामलों में गर्भवती को लाल ओपीडी कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed