फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raped with a women, police did not act

महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई

Sun, 07 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर के एक गांव में दो बच्चों की मां से  दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पिछले से कई महीनों से आरोपी बच्चों व उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। मगर जब पीड़ित महिला से जबरन दुष्कर्म किया गया, तो महिला ने तंग आकर उसकी शिकायत कालाअंब चौकी में दी, लेकिन पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी पुलिस चौकी में भी अभी तक नहीं सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते अब महिला ने अपनी शिकायत डीसीपी कार्यालय नारायणगढ़ में पहुंचकर की और वहां मौजूद अफसरों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद तुरंत कालाअंब पुलिस को महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस में देकर शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह काला आम्ब में चाय की दुकान पर काम करती है और उसका पति फैक्टरी में काम करता है। उसके पास दो बच्चे हैं। एक गाड़ी का चालक जो चाय पीने के लिए उसके खोखे में आता जाता था, उसने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। कुछ रोज पहले शाम के समय वह जबरन घर में आ गया और उसने फिर से जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वे बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दे गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नारायणगढ़ के पास का रहने वाला है। काला आम्ब चौकी इंचार्ज वृषभान ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed