फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rape

बच्चों को बहाने से बाहर भेजकर युवक ने किराएदार महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rape
rape
अंबाला सिटी। बच्चों को बहाने से घर से बाहर भेजकर छावनी वासी विशाल ने किराएदार महिला से दुष्कर्म किया। पारिवारिक मनमुटाव होने के कारण पीड़िता कुछ समय के लिए अपने पति से अलग रह रही थी। माहौल बिगड़ता देख आरोपी की मां ने दोनों की शादी कराने का वायदा किया। इसी विश्वास में विशाल ने पीड़िता से 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लिए लेकिन वापस नहीं लौटाए। हालात ऐसे बने कि एक दिन जब पीड़िता पति के साथ बाजार में थी तो उसे बुरी तरह पीटा व अश्लील वीडियो से उसका घर बर्बाद करने की धमकी दी। अति होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पीड़िता का मेडिकल व कोर्ट में बयान कराए गए, वह आरोपों पर टिकी रही। तलाश जारी है।
विज्ञापन

घरों में खाना बनाने वाली पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2018 में मनमुटाव होने के कारण वह पति से अलग रहने लगी थी। आरोपी पड़ोसी की मां उसे व बच्चों को अपने घर किराए पर ले आई। करीब दो सप्ताह बाद उसके कमरे में आए विशाल ने बहाने से उसके बच्चों को बाहर भेज दिया। उसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पता चला तो आरोपी की मां ने दोनों की शादी का विश्वास दिलाया। उसके बाद शादी के नाम पर वह उसका शोषण करता रहा। मांगने पर केवल 10 हजार वापस लौटाए। इसी दौरान पीड़िता का पति से मनमुटाव दूर हो गया। 12 नवंबर को जब वह अपने पति के साथ बाजार में थी तो वहां आए विशाल ने उसे गाली-गलौज किया, पीटा। धमकाया कि यदि उससे शादी नहीं की तो वह उसका अश्लील वीडियो नेट पर डाल देगा। कंट्रोलरूम से पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। उसके बाद लगातार धमकी देता रहा। इंस्पेक्टर सुनीता व जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कौर के मुताबिक बच्चों को बहाने से घर से बाहर भेजकर दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed