फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rampal followers march in ambala

रामपाल अनुयायियों का पैदल मार्च, मंत्री को दिया ज्ञापन

Mon, 28 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 28 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
rampal followers march in ambala

रविवार को अंबाला कैंट में संत रामपाल के अनुयायियों ने पैदल मार्च निकालकर संत रामपाल पर दर्ज देशद्रोह का केस वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले में सीबीआई जांच भी करवाए।

यह पैदल मार्च कैंट के विभिन्न बाजारों से होकर निकला। यह सभी अनुयायी कैंट के बाजारों से होते हुए मंत्री अनिल विज के आवास तक पहुंचे और यहां पर मंत्री को ज्ञापन दिया। यहां पर इन सभी अनुयायियों ने संत रामपाल पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। 

पैदल मार्च के दौरान संत रामपाल अनुयायी काफी संख्या में एकत्रित होकर निकले। अनुयायियों के हाथों में संत रामपाल के समर्थन में बैनर आदि लिए थे, जबकि इस दौरान पर्चे भी बांटे गए। अनुयायियों का कहना है कि संत रामपाल पर देशद्रोह का झूठा मामला दर्ज किया गया है। संत रामपाल ने कभी समाज को बांटने की कोशिश नहीं की है, जबकि हमेशा ही संतों के संदेश को समाज में फैलाया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत संत रामपाल को फंसाया गया है, जबकि उनके अनुयायियों के खिलाफ भी मामले बनाकर उनको जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भक्तों को अपने संत रामपाल पर पूरा विश्वास है और इसी विश्वास के कारण सैकड़ों की तादाद में अनुयायी कैंट में एकत्रित हुए हैं। अनुयायियों ने मांग की है कि संत रामपाल पर दर्ज किया गया देशद्रोह का केस वापस लिया जाए और सरकार इस मामले में सीबीआई जांच भी करवाए। यह पैदल मार्च कैंट के निकलसन रोड, सदर बाजार, विजय रतन चौक, रेलवे रोड, नेशनल  हाइवे से होते हुए से होते हुए निकला। इसके बाद यह पैदल मार्च मंत्री अनिल विज के आवास शास्त्री कालोनी तक पहुंचा और यहां पर उन्होंने अपनी मांगें दोहराईं। इस दौरान बाजारों व हाइवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। मंत्री आवास के बाद यह सभी रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed