फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rakhi in the name of Bhaiya-Bhabhi and Korean bracelets are adding beauty to the market

Ambala News: भैया-भाभी के नाम की राखी तो कोरियन ब्रेसलेट बढ़ा रहे मार्केट की शोभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rakhi in the name of Bhaiya-Bhabhi and Korean bracelets are adding beauty to the market
रामबाजार में आकर्षक रा​खियां। संवाद
अंबाला। अंबाला सिटी और अंबाला छावनी में राखियों का बाजार सज गया है। दुकानों पर दिल्ली, गुजरात, कोलकाता से लाई राखियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस बार भगवान, गुरुजनों, भैया-भाभी के नाम की राखियां भी बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही कोरियन कड़े, कोरियन ब्रेसलेट भी बाजार में नए हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। अंबाला कैंट से ही करोबारी अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में राखियों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं। खास बात है कि अंबाला की राखियां बहनें विदेश तक भेज रही हैं।
विज्ञापन





बच्चों के लिए लाइट और कार्टून वाली राखियां

बच्चों को रिझाने के लिए बाजार में कई आकर्षक राखियां आई हुई हैं, इसमें लाइट जलने वाली राखी को बच्चे अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही काटूर्न वाली राखियां भी हर साल की तरह बच्चों को काफी पसंद आ रही हैं। रामबाजार में दुकानदार दीपक ने बताया कि बच्चों की राखियां 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक हैं, इसमें लाइट वाली राखियां 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की गुणवत्ता में हैं।
विज्ञापन





महिलाओं व युवतियों को भी रिझा रहे

कोरियन ब्रेसलेट व कड़े महिलाओं व युवतियों को पसंद आ रहे हैं, जिनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक हैं। यह अधिक समय तक चल सकते हैं। इन्हें पहनकर कलाई भी सुंदर लगती है। सब्जी मंडी में दुकान करने वाले नीटू ने बताया कि कोरियन ब्रेसलेट को महिलाओं द्वारा अधिक पसंद किया जा रहा है। भाभियों को वह यह पहना सकती हैं, वहीं बाजार में जय गुरुजी और खाटू श्याम की राखी भी बाजार में आई है। जो 70 रुपये की है।

रामबाजार में आकर्षक राखियां। संवाद

रामबाजार में आकर्षक राखियां। संवाद

रामबाजार में आकर्षक राखियां। संवाद

रामबाजार में आकर्षक राखियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed