{"_id":"69f3ba76256aae62870111f3","slug":"rainfall-has-changed-the-weather-proving-beneficial-for-sunflower-maize-sugarcane-and-fodder-crops-ambala-news-c-36-1-amb1001-162485-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सूरजमुखी, मक्का, गन्ना और चारे की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सूरजमुखी, मक्का, गन्ना और चारे की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद बारिश
विज्ञापन
बराड़ा में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी। संवाद
बराड़ा। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से वीरवार को आखिरकार राहत मिल गई। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से न केवल तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, बल्कि समूचा वातावरण खुशनुमा हो गया।
फसलों के लिए अमृत बनी बारिश
खेतों से गेहूं की फसल कट चुकी है और अनाज मंडियों से भी उठान पूरा हो चुका है, इसलिए इस बेमौसम बारिश ने नुकसान के बजाय संजीवनी का काम किया है। किसानों के अनुसार, यह बारिश सूरजमुखी, मक्का, गन्ना और चारे की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे जमीन की ऊपरी सतह में नमी बढ़ी है। इससे अगली फसलों की बिजाई में आसानी होगी।
धूल के गुब्बार से मिली मुक्ति
गेहूं की कटाई के बाद हवा में उड़ने वाले भूसे के कण और धूल का गुबार लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। विशेषकर सांस के मरीजों को भारी दिक्कत हो रही थी। बारिश ने इस धूल को शांत कर हवा को शुद्ध कर दिया है। एक ओर जहां बारिश ने ठंडक दी, वहीं तेज हवाओं ने बिजली विभाग की व्यवस्था बिगाड़ दी। अधोया 66 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से कई गांवों की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। एसडीओ ने बताया कि पीछे से सप्लाई बाधित होने के कारण पावर हाउस के अधीन क्षेत्र प्रभावित हुए, हालांकि बाद में स्थिति सुचारू कर दी गई। सड़कों के किनारे जलभराव होने से राहगीरों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई।