फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain

ओलावृष्टि के साथ-साथ झमाझम बारिश, जनता के लिए आफत- किसानों के खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
rain
जिले में बारिश का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को ओलावृष्टि के साथ-साथ झमाझम बारिश हुई। यह बारिश जहां आम जनता के लिए मुसीबत बनीं वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि सुबह 11 बजे तक धूप भी खिली। लेकिन कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया। दिन में हल्की बूंदाबांदी के बीच करीब चार बजे बारिश तेज हो गई साथ-साथ ओलावृष्टि ने भी मुश्किलें पैदा कर दी।
विज्ञापन

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक अंबाला में 14.5 एमएम बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे के बाद बारिश झमाझम जारी थी। इसी वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अंबाला छावनी के अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहनों की स्पीड कम हो गई है जिसके चलते ओवरब्रिज से शास्त्री कॉलोनी कट तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके अलावा जगाधरी हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते कीचड़ और जाम के चलते वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खासकर, दोपहिया वाहन चालक जगाधरी रोड पर जाम के चलते बारिश में भीगे। बारिश के चलते छावनी की निचली कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। बीडी फ्लोर मिल के पीछे न्यू लक्की नगर समेत अन्य कॉलोनियों में कच्ची सड़कों के चलते कीचड़ हो गया है। इसी प्रकार सोनिया कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी में कीचड़ हो गया। पूजा विहार में सीवरेज लाइन के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गेहूं और चारे के लिए अच्छी बारिश
यह बारिश गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार के लिए बढ़िया मानी जा रही है। इसके अलावा दो दिन से जारी बारिश से वे किसान परेशान हैं जिन्होंने अपनी फसल में पहले ही पानी दिया था। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि धान के खेत में पानी जमा होता है तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बारिश शनिवार तक जारी रहेगी। आगे मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। बारिश के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर से धुंध शुरू हो जाएगी और यह 18 दिसंबर से मुश्किलें बढ़ाना शुरू करेगा। धुंध की वजह से सूर्य देवता भी दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed