फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railways started special train In view of the festive season

रेलवे: कटिहार और सहरसा के लिए चलेंगी दो त्योहर स्पेशल ट्रेन, कल चलेगी जम्मूतवी-कटिहार के बीच एक दिवसीय ट्रेन

Tue, 02 Nov 2021 03:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 03:11 AM IST
सार

  • तीन दिन चलेगी सरहिंद से सहरसा और अंबाला के बीच स्पेशल ट्रेन
  • यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने किया आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला

विज्ञापन
railways started special train In view of the festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी से कटिहार के लिए कल यानि 3 नवंबर को एक दिवसीय त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला किया है। वहीं सरहिंद-सहरसा के बीच भी तीन दिवसीय ट्रेन संचालित होगी। 

विज्ञापन


अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि तीन नवंबर को जम्मूतवी से कटिहार के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04746 का संचालन किया जाएगा। ट्रेन जम्मूतवी से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर रात लगभग 8 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात्रि 9.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। मार्ग में यह त्योहार स्पेशल ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय तथा खगड़िया स्टेशनों पर ठहरेगी। 
विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर यूपी और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों को खड़े होकर ही ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने सरहिंद-सहरसा के बीच आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हाईकोर्ट: नियम 134ए के तहत दाखिलों को लेकर निजी स्कूलों को राहत, अगली सुनवाई तक सरकार को कार्रवाई न करने का आदेश

सरहिंद-सहरसा-अंबाला
ट्रेन नंबर 04598 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल 5, 6 एवं 7 नवंबर को सरहिंद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सरहिंद से ट्रेन दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय 7.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04597 सहरसा-अंबाला त्योहार स्पेशल 6, 7 एवं 8 नवंबर को सहरसा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह त्योहार स्पेशल ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया तथा एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी सिर्फ अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed