{"_id":"69d6b324e51cee91b8092e80","slug":"railway-workers-roared-in-support-of-their-demands-ambala-news-c-36-1-amb1001-161187-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मांगों के समर्थन में गरजे रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मांगों के समर्थन में गरजे रेलकर्मी
विज्ञापन
अंबाला छावनी में रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष हुआ।
पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन की कड़ी में बीसी शर्मा के दिशा-निर्देशन एवं शाखा सचिव गुरमुख सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव गुरमुख सिंह ने कहा कि सरकार लगातार रेल कर्मियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने मुख्य रूप से आठवें वेतन आयोग के गठन, कोरोना काल की रोकी गई डीए की तीन किस्तों के भुगतान और एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही, रेलवे में स्थाई पदों को खत्म कर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता बलिंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष नीतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, अकाउंट्स शाखा के अध्यक्ष रणधीर सिंह चौहान समेत तीनों शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।