{"_id":"62eec9ab88c4c05ae43ce920","slug":"railway-under-bridge-work-hanging-for-years-business-affected-ambala-news-knl1171129199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक चल रहे रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य से स्थानीय दुकानदार हुए परेशान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक चल रहे रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य से स्थानीय दुकानदार हुए परेशान,
विज्ञापन
अंबाला शहर में रेलवे स्टेशन के नजदीक फाटक की जगह बने रहे रेलवे अंडर ब्रिज का काम वर्षों से लटका हुआ है। जिस वजह से यहां कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस बाजारों में दुकानाें के आगे महज दो से तीन फीट जगह ही बची है और ग्राहकों का रुझान भी इन बाजारों की ओर कम हो गया है। कई दुकानदार तो यहां से अपनी दुकानें ही बंद कर दी हैं जबकि कई दुकानों की दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।
अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक नेता सुभाष चंद्र बोस मार्केट व थापर मार्केट में किसी समय ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती थी। लेकिन आज इस बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह है करीब साढ़े पांच साल से बन रहे रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का अधूरा पड़ा काम। कोर्ट रोड मार्केट की ओर से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। शुरूआती दौर में रेलवे विभाग की ओर से स्थानीय दुकानदारों को मार्केट खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने पर तुरंत दुकानदारों को अपने कारोबार बंद करने पड़े थे मगर कुछ दुकानदारों ने अपना कारोबार जारी रखा। लेकिन निमार्ण कार्य के दौरान यहां मात्र दो से तीन फीट का रास्ता ही शेष बचा है। इसके चलते कारोबार मुश्किल हो चुका है और कारोबार बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
इसी प्रकार बीते जनवरी माह में रेलवे रोड स्थित रेलवे फाटक के पास नेता सुभाष चंद्र बोस मार्केट के स्थानीय दुकानदारों को रेलवे विभाग व नगर निगम अंबाला की ओर से एक संयुक्त नोटिस दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि मात्र दो महीने के लिए वे दुकानें खाली कर दें, ताकि रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जा सके, लेकिन करीब सात महीने बीत जाने के बावजूद रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा है। दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुकानदारों को रेलवे अंडर ब्रिज के नाम पर गुमराह किया गया है। इस निर्माण कार्य में कितना समय और लगेगा इसकी जानकारी भी दुकानदारों को नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
बीते करीब 60 वर्षो से इस मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है, लेकिन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य प्रारंभ होने से कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। जिस कारण दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। भविष्य में भी कारोबार को लेकर सभी दुकानदार दुविधा में हैं।
कुलभूषण, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड अंबाला सिटी।
जब से यह मार्केट स्थापित हुई थी उसी समय से इस मार्केट में चाय का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन बीते दिनों रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान दुकान की मेन दीवारों में दरार आ चुकी थी, उसकी मरम्मत पर करीब डेढ़ लाख खर्च किया गया है। जो कि बहुत बड़ा नुकसान है। जिसकी भरपाई करने में कई वर्ष लग जाएंगे।
- बिटटू, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड अंबाला सिटी।
बीते करीब 50 वर्ष पहले पारिवारिक सदस्यों की ओर से इस मार्केट में हार्डवेयर से संबंधित कारोबार शुरू किया था। कारोबार बिल्कुल ठीक चल रहा था, लेकिन रेलवे अंडर ब्रिज बनने से कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। बहरहाल इस मार्केट से ग्राहकों का आना-जाना ही कम हो गया है।
- विनय कुमार, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड अंबाला सिटी।
कई वर्षों से मार्केट में मनियारी का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन जब से रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य शुरू किया गया था, कारोबार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ज्यादातर ग्राहकों को मार्केट बंद होने की सूचना मिल चुकी है। इसी कारण ग्राहक इस मार्केट में नहीं पहुंच रहे हैं।
लवली सिंह, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड अंबाला सिटी।
रेलवे अंडर ब्रिज का धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी माह में संबंधित विभागीय नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को बताया गया था कि दो महीने के लिए दुकानें खाली करनी है, ताकि रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्दी किया जा सके, लेकिन सात महीने बीत जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
- नरेश कुमार, स्थानीय दुकानदार, रेलवे रोड अंबाला सिटी।
कई दशकों से यह मार्केट स्थापित है। लेकिन अब यहां कामकाज ही नहीं रहा। दुकानदार बहुत पीड़ा में हैं और आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं। सरकार से मांग है कि इन दुकानदारों की पीड़ा का समझते हुए उनकी मदद की जाए, क्योंकि मंदी के इस दौर में दुकानदारों का उबरना बहुत मुश्किल है।
- बृजमोहन, प्रधान रेलवे रोड मार्केट, अंबाला सिटी।
रेलवे अंडर ब्रिज को लेकर लगातार संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत हो रही है। जल्द ही अंडर ब्रिज का कार्य पूरा करने को कहा जा चुका है। उम्मीद है कि तकरीबन एक महीने के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- विक्रम सिंह, जिला उपायुक्त अंबाला।