फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway released the punctuality list, Ambala is at sixth place in the country

Ambala News: रेलवे ने जारी की समयनिष्ठा सूची, देशभर में अंबाला छठे नंबर पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Railway released the punctuality list, Ambala is at sixth place in the country
अंबाला छावनी ​स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। ट्रेनों को समय पर संचालित करने के लिए अंबाला मंडल को देशभर के मंडलों में से छठा स्थान हासिल हुआ है। रेलवे की ओर से जारी समयनिष्ठा की सूची में अंबाला रेल मंडल ने 90 से 100 फीसद की श्रेणी में यह स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल की ट्रेनों में समय पर संचालित होने के मामले में 92.7 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। रेलवे ने यह सूची मंगलवार शाम को जारी की है। इस सूची में सबसे पहले नंबर पर पश्चिम रेलवे का भावनगर मंडल शामिल है। भावनगर को ट्रेनों के समय पर संचालन को लेकर 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के आधार पर बताया गया कि देश में कुल 68 मंडल हैं। इनमें से 49 रेल मंडलों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। रेलवे ने 80 और 90 प्रतिशत की दो अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से ही मंडल स्तर पर ट्रेनों के संचालन को लेकर आंकड़ा तैयार किया है। 80 से 90 प्रतिशत की समय निष्ठा श्रेणी में 17 मंडलों को शामिल किया गया है। जबकि 90 से 100 प्रतिशत के बीच सूची में 32 मंडलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसद समयनिष्ठा के ये हैं मंडल
रेलवे की 80 प्रतिशत समयनिष्ठा वाले मंडलों में वाल्टेयर के अंक 82.6 प्रतिशत हैं। इसी प्रकार भोपाल मंडल के 84.1, नागपुर ईसीआर के 84.4, पं. दीन दयाल उपाध्याय के 85.4, हावड़ा के 85.7, आसनसोल के 86.1, चेन्नई के 86.5, समस्तीपुर के 86.7, भुसावल के 87.4, रांची के 87.7, नागपुर सीआर के 87.8, मालदा के 88.1, रंगिया के 88.3, आगरा के 88.3, सोनपुर के 88.6, फिरोजपुर के 89.2 व विजयवाड़ा मंडल को 89.5 प्रतिशत अंक दिए गए हैं।
90 प्रतिशत समय निष्ठा के मंडल
इसी प्रकार 90 से 100 प्रतिशत के बीच समयनिष्ठा पर संचालित मंडलों की श्रेणी में जयपुर मंडल को 90.9 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इसी प्रकार धनबाद को 91, तिरुवनंतपुरम को 91.3, हुबली को 91.6, तिनसुकिया को 92.3, अंबाला को 92.5, नांदेड़ को 92.5, मैसूर को 92.7, कटिहार को 92.7, मुंबई सेंट्रल पश्चिम रेलवे को 92.9, वडोदरा को 93.2, सोलापुर को 93.5, इज्जतनगर को 93.6, हैदराबाद को 93.6, लुमडिंग को 93.6, तिरुचिरापल्ली को 93.8, सलेम को 94.2, गुंतकल को 94.3, अलीपुर द्वार को 94.4, बैंगलोर को 94.4, अहमदाबाद को 95.1, गुंटूर को 95.7, कोटा को 95.7, पालघाट को 95.9, जोधपुर को 96.1, अजमेर को 97.1, राजकोट को 97.7, सियालदह को 98, बीकानेर को 98.1, रतलाम को 98.9 मदुरै को 99.2 व भावनगर को 99.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

वर्जन
यह सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो पाया है। आने वाले समय में इसमें ओर सुधार किया जाएगा, जिससे कि यात्री सही समय पर अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच सकें।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed