फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

1 दिसंबर से होगा अंबाला-दिल्ली और दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
railway
railway - फोटो : Ambala
अंबाला। 1 दिसंबर से अंबाला-दिल्ली और दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नंबरों के आधार पर समय सारिणी और चलने की तारीख जारी कर दी है। उक्त दोनों ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि 22 मार्च के बाद से ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि स्थानीय यात्रियों को भी राहत मिल सके। रेलवे द्वारा मौजूदा समय में न तो अनारक्षित टिकटों का वितरण शुरू किया गया है और न ही मासिक पास बनाए जा रहे हैं, इसलिए इन ट्रेनों में सिर्फ उन्हीं यात्रियों को सफर करने की इजाजत होगी जिनके पास कंफर्म टिकट होगी।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी
ट्रेन नंबर 4522 अंबाला-दिल्ली का संचालन 1 दिसंबर से होगा। अंबाला से ट्रेन सुबह 5.40 बजे रवाना होकर सुबह 11.30 बजे दिल्ली पहुुंचेेगी। ट्रेन नंबर 04521 दिल्ली-अंबाला का संचालन 2 दिसंबर से होगा। ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर शाम लगभग 6.45 बजे अंबाला पहुंचेगी। 13 कोच की ट्रेन बीच रास्ते 262 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। बीच रास्ते ट्रेन बराड़ा, जगाधरी, यमुनानगर, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, सखौती टांडा, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबद, शाहदरा के बीच दोनों दिशाओं में रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी
ट्रेन नंबर 04507 दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी 1 दिसंबर को चलेगी। ट्रेन दोपहर 2.20 बजे पुुुरानी दिल्ली स्टेशन से चलकर शाम 6.25 पर अंबाला जंक्शन और रात 1 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04508 फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी 2 दिसंबर को चलेगी। फाजिल्का से ट्रेन तड़के 2.15 बजे रवाना होकर सुबह 9.05 बजे अंबाला जंक्शन और दोपहर 12.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन लखेवाली, मुक्तसर, बरवाला, कोटकपूरा, गंगसर जैतो, गोआना भाई जगता, बठिंडा, भूच्चो, रामपुरा फूल, तपा, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, तरावड़ी, करनाल, घरौंडा, पानीपत, गनौर, सोनीपत, नरेला, सब्जी मंडी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed