{"_id":"65e6320a26c393e18300c3d6","slug":"questions-hearing-on-death-of-patient-in-heart-center-ambala-news-c-36-1-sknl1017-119356-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हार्ट सेंटर में मरीज की मौत पर सवाल, सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हार्ट सेंटर में मरीज की मौत पर सवाल, सुनवाई
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रहे हार्ट सेंटर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। स्टाफ पर लापरवाही का नया मामला सामने आया है। फरवरी माह में एक मरीज की मौत हो गई थी और परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस संबंध में सीएम विंडो में भी शिकायत की थी। उसके बाद अब अस्पताल की जांच कमेटी उस मामले की भी जांच कर रही है।
सोमवार को सीएमओ कार्यालय की तरफ से गठित की गई जांच कमेटी ने शामिल डॉक्टरों ने शिकायत कर्ता व हार्ट सेंटर अंबाला इंचार्ज को बुलाकर जांच की और उनके बयान दर्ज किए। हालांकि अभी इस मामले की जांच के लिए हार्ट सेंटर का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। डॉक्टर डॉ. हरमन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
बता दें कि फरवरी माह में सिटी निवासी एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उसे पहले तो सिटी नागरिक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हार्ट से जुड़ी दिक्कत के चलते छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में रेफर कर दिया था। रात को दाखिल करवाने के बाद सुबह तक मरीज की मौत हो गई थी। उधर, परिजन ने डॉक्टर पर ही लापरवाही के आरोप लगाए थे। बता दें कि इससे पहले भी हार्ट सेंटर में सामान की कमी व बिना उपचार के मरीज को वापस लौटाने के आरोप लगे थे। उस मामले की जांच भी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। उसका जिम्मा भी जांच कमेटी को सौंपा गया है।