फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjab farmers who have land in Haryana are facing problems in getting their gate passes issued.

Ambala News: पंजाब के जिन किसानों की जमीन हरियाणा में उनके गेट पास कटने में आ रही दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmers who have land in Haryana are facing problems in getting their gate passes issued.
शहर के नई अनाज मंडी में धान की सफाई करती महिलाएं। संवाद
अंबाला सिटी। कई किसानों के अभी भी गेट पास नहीं कट रहे। ज्यादातर ऐसे किसानों को दिक्कत आ रही है, जो किसान पंजाब के रहने वाले हैं और उनकी जमीन हरियाणा में पड़ती है। उन किसानों को अपनी फसल का सत्यापन करवाने के लिए राजस्व अधिकारियों के पास जाना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के बाद धान में नमी की मात्रा बढ़ने से 25 रुपये प्रति प्वाइंट के हिसाब से कट लगे। यह स्थिति बारिश के समय में ज्यादा रही। अब मौसम साफ होने से धान में नमी की मात्रा 17 से 18 प्रतिशत आ रही है। मंडी में धान की आवक तेज होनी शुरू हो गई है। यह आवक अगले 10 दिन में ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। बारिश के बाद अब मौसम साफ चल रहा है, जिससे मंडियों में धान लगातार पहुंच रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिले की मंडियों में रविवार शाम तक 338,471.96 मीट्रिक धान की आवक हो चुकी थी। इसके साथ ही 305,625.08 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने किसानों से आग्रह किया कि वह अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लाएं ताकि उनको भी दिक्कत न हो।
विज्ञापन


मंडी में दिनभर धूप होने से सुखाई फसल
शहर के नई अनाज मंडी में रविवार को सुबह से शाम तक धान की आवक हुई। मंडी में सुबह से ही धान की ढेरियों को सुखाया गया। किसान बलजिंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के बाद अब कटाई तेज हो गई है, जिससे मंडी में किसान फसल लेकर आ रहे हैं। धान की कटाई के साथ ही गेहूं बिजाई के लिए भी किसान तैयारी कर रहे हैं। इस बार ज्यादातर बिजाई सुपर सीडर से की जा रही है। फसल अवशेष को खेत में ही मिलाया जा रहा है। अंबाला शहर मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडी में धान की आवक तेज हो गई है। अगले 10 दिनों में ज्यादा आवक होगी। सीजन पीक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed